{"_id":"6abd72bf4637469112047b61","slug":"1000-students-across-three-educational-institutions-were-informed-about-the-laws-varanasi-news-c-20-vns1056-1563429-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तीन शिक्षण संस्थानों में 1000 छात्रों को कानूनों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तीन शिक्षण संस्थानों में 1000 छात्रों को कानूनों के बारे में बताया
विज्ञापन
विधिक साक्षरता से लोगों को अपने अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक कर अपराधों में कमी लाई जा सकती है। दहेज प्रथा सामाजिक अभिशाप है, जिसे जनजागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर में वक्ताओं ने कहीं।शिवदासपुर-मंडुवाडीह में आरएस शिक्षण संस्थान, चांदपुर चौराहे पर सरदार पटेल आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज और बीएलडब्ल्यू के बरेका इंटर कॉलेज में कार्यशाला हुई। पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 और दहेज मृत्यु से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। शुभारंभ लीगल एड काउंसिल के रजनीश कुमार, सूर्य यादव और डॉ. योगेंद्र त्रिपाठी और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल और जिलाध्यक्ष रघुवर दास विश्वकर्मा ने किया।
रामाश्रय पटेल और रघुवर दास विश्वकर्मा ने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा समाज को अंदर से कमजोर कर रही है। कार्यशाला में एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन शांता प्रसाद विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद प्रधानाचार्य जितेश्वर ने किया। इस दौरान अविनाश सिंह, गीता विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।