फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 injured in stone pelting between students and policemen at BHU

Varanasi: बीएचयू में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच पत्थरबाजी के दौरान 100 घायल, वाहन और संपत्ति को नुकसान

Wed, 03 Dec 2025 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 12:48 AM IST
सार

जब तक हालात काबू में आते तब तक 100 से अधिक लोग घायल हो चुके थे। 

विज्ञापन
100 injured in stone pelting between students and policemen at BHU
मौके पर मौजूद छात्र और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीएचयू में देर रात सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। एलडी गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर लगे 10 से ज्यादा गमले, वाहन और रखी कुर्सियां तोड़ दी गईं। 100 से ज्यादा घायल हो गए। तमिल संगमम के लगे पोस्टर वणक्कम काशी के दो बड़े पोस्टर फाड़ दिए गए। 
विज्ञापन


बुधवार को यहां 216 छात्रों का स्वागत होना है। करीब आधा किलोमीटर तक ईंट पत्थर बिखरे मिले। मारपीट के बीच में आए ब्रोचा हॉस्टल विज्ञान के एक छात्र का सिर फट गया। उसने बताया कि वह गलती से पत्थरबाजी के बीच में आ गया। इसी दौरान गार्डों ने भी उस पर लाठियां बरसा दीं। बवाल के बीच 50 छात्र, 40 सुरक्षाकर्मी और 10 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


मौके पर तीन थानों और 10 चौकियों की पुलिस और चार ट्रक पीएसी भी पहुंच गई और छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा। करीब तीन घंटे तक कैंपस में तनाव की स्थिति बनी रही। 300 से ज्यादा छात्रों और करीब 200 सुरक्षाकर्मियों के बीच खदेड़ने और उकसाने का क्रम चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों द्वारा बताया गया कि राजाराम हॉस्टल के पास किसी गाड़ी वाले ने एक छात्रा को धक्का मार दिया। शिकायत लेकर पहुंचे छात्र के साथ बहसबाजी हुई जबकि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बवाल से पहले मुंह बांधे कुछ छात्र एक दूसरे लड़के को घेरकर मार रहे थे। तभी वहां पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को पकड़कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हवाले कर दिया। इसके बाद कई छात्र हॉस्टल से आए और सुरक्षाकर्मियों पर टूट पड़े। 

घायल हुए छात्रों के साथ न्याय की बात लेकर छात्र हॉस्टल से निकलकर कुलपति आवास के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। इस दौरान विवाद बढ़ता गया और अचानक से पत्थरबाजी होने लगी। गुस्साए छात्रों ने एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पहुंचकर सजावटी गमले तोड़ दिए और एक-दूसरे को दौड़ाते रहे। 

अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
-प्रो. शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed