{"_id":"6287f4b4b6798633495d48f4","slug":"100-crore-plan-being-prepared-for-workers-varanasi-news-vns6546247142","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के लिए तैयार की जा रही 100 करोड़ की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के लिए तैयार की जा रही 100 करोड़ की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम कल्याण परिषद की 86वीं बैठक में प्रदेश भर के श्रमिक व उनके परिवारों के जीवन को सुगम बनाने के लिए अहम फैसले लिए गए। इसमें आगामी बजट में 100 करोड़ रुपये की योजना लाने की घोषणा की गई। बैठक के बाद श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने सर्किट हाउस में बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में श्रमिक परिवारों के एक लाख लोगों के परिजनों को धार्मिक यात्रा पर भेजने की तैयारी है।
उन्होंने कहा, इस पूरी यात्रा में प्रदेश के कई मंदिरों व धार्मिक स्थानों को शृंखला बनेगी। इसका नाम श्रवण कुमार धार्मिक यात्रा रखा गया है। उन्होंने बताया कि चेतन चौहान खेल योजना के तहत तमाम श्रमिक परिवार के बच्चों के खेलों के लिए योजना तैयार है। भराला ने बताया कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। संगठित कामगारों के श्रमिकों के लिए खेलों सहित तमाम पारिवारिक लाभ दिया जा रहा है। शुक्रवार को श्रम कल्याण परिषद की 86वीं बोर्ड की बैठक के बाद अगली बैठक आठ जून को गोरखपुर में होनी है। इसके बाद कार्ययोजना तैयार कर आगामी बजट में श्रमिकों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की योजना तैयार की जा रही है।
भगवान शिव ही हैं विराजमान
श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने ज्ञानवापी मामले में पूछे गए सवाल पर कहा कि भगवान शिव ही वहां विराजमान है। बाकी मामला न्यायालय में है और सर्वे रिपोर्ट में सभी प्रमाण मिले हैं।