फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 Traders Defrauded of 55 Lakh Under Guise of Pharmaceutical Business FIR Filed Against Three Individuals

UP: दवा कारोबार के नाम पर 10 कारोबारियों से 55.82 लाख की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ FIR; जानें पूरा मामला

Sat, 18 Apr 2026 05:28 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 05:28 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में प्रथम फार्मा के संचालकों पर 10 थोक दवा कारोबारियों से 55.82 लाख रुपये ठगी का आरोप लगा है। उधार दवाएं लेकर भुगतान बंद कर दिया और जाली हस्ताक्षर वाला चेक बाउंस हुआ। अलग मामले में 29 लाख ठगी पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
10 Traders Defrauded of 55 Lakh Under Guise of Pharmaceutical Business FIR Filed Against Three Individuals
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: कारोबार के नाम पर 10 थोक दवा कारोबारियों से 55.82 लाख रुपये की ठगी हुई। कारोबारियों ने प्रथम फार्मा और उसके संचालकों पर शुक्रवार को कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मैदागिन के पीड़ितों में सौरभ अग्रवाल, विष्णु कुमार गुप्ता, देवानंद कुकरेजा, प्रदीप कुमार जायसवाल, महेश कुमार बरनवाल, मोहन लाल गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, पुरुषोत्तम कुमार मारू, सिद्धार्थ साढा, गोवर्धन इसरानी ने पुलिस को बताया कि लोहटिया बड़ागणेश की प्रथम फार्मा की प्रोपराइटर मोना मद्देशिया, पति मनीष उर्फ सोनू, पुत्र प्रथम संयुक्त रूप से फर्म के सभी व्यापार, लेन-देन, ऑर्डर प्लेसमेंट, बिलिंग, माल और भुगतान संबंधी कार्यों का संचालन करते हैं।

विज्ञापन


आपराधिक षड्यंत्र के तहत एक साल पहले आरोपियों ने अलग-अलग व्यापारिक संबंध स्थापित किए और नये क्रेडिट पर दवाइयों की आपूर्ति ली। सितंबर 2025 से आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया। जबकि दवाओं को बाजार में बेचा। भुगतान के दबाव पर मनीष उर्फ सोनू ने मोना के नाम से एक चेक दिया, जिस पर जाली हस्ताक्षर पाए गए।
विज्ञापन


चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। 24 जनवरी 2026 को आरोपियों ने समझौता किया कि एक फरवरी तक सभी का भुगतान कर देंगे, लेकिन अभी तक किसी का कोई भुगतान नहीं किया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 लाख की ठगी में प्रथम फार्मा के तीन संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज
दवा लेकर 29 लाख का भुगतान नहीं करने और बाउंस चेक देने के मामले में लोहटिया के बड़ागणेश निवासी प्रथम फार्मा के प्रोपराइटर मोना, पति मनीष और बेटे प्रथम पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। मैदागिन सप्तसागर दवा मंडी की पीड़ित सोनल सेठ ने पुलिस को बताया कि दवा का कारोबार करती हैं, जिसका संचालन पति रिंकू सेठ व ससुर राजू करते है। पूरा व्यापार बैंक लोन पर है। तीनों आरोपियों ने दवा लेकर 25 लाख 25 हजार का भुगतान नहीं किया। बकाया भुगतान के रूप में चेक दिए तो कि बाउंस हो गया। पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed