{"_id":"6254182974d4e55ef7347c8c","slug":"10-rupees-water-bottle-being-sold-at-varanasi-airport-for-rs-40-rupees-woman-passenger-tweeted-and-complained","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी: वाराणसी एयरपोर्ट पर 40 में बेचा जा रहा 10 रुपये बोतल का पानी, महिला यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी: वाराणसी एयरपोर्ट पर 40 में बेचा जा रहा 10 रुपये बोतल का पानी, महिला यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत
Mon, 11 Apr 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:29 PM IST
सार
वाराणसी एयरपोर्ट स्थित निजी कैफे संचालकों की मनमानी सामने आई है। यहां 10 रुपये बोतल का पानी 40 रुपये में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी कैफे के संचालक खुलेआम एयरपोर्ट अथॉरिटी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां 10 रुपये बोतल का पानी 40 रुपये में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को महिला यात्री शुभांगी मिश्रा की ट्वीट से हुआ।
विज्ञापन
महिला यात्री ने ट्वीट कर एयरपोर्ट अधिकारियों से शिकायत की कि विमान से यात्रा करने के लिए वह एयरपोर्ट पहुंची। जहां उसने एयरपोर्ट परिसर के अंदर बने कैफे से आधा लीटर पानी की बोतल मांगी। जिस पर 10 रुपये मूल्य अंकित था। बावजूद इसके कैफे वाले ने 40 रुपये ले लिए। इसके बाद महिला यात्री ने ट्वीट से शिकायत की।
विज्ञापन
जिसका एयरपोर्ट अधिकारियों ने संज्ञान लिया। कहा कि जांच कर संबंधित कैफे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने कहा कि इसकी जांच के लिए यात्री से पानी की बोतल से संबंधित रसीद मांगी गई है। रसीद मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन