फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.50 lakhs robbed from Western Union money transfer operator in Azamgarh second robbery in 15 days

वेस्टर्न यूनियन संचालक से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार, आरोपी लुटेरा गिरोह का है सरगना

Thu, 03 Dec 2020 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakhs robbed from Western Union money transfer operator in Azamgarh second robbery in 15 days
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पावर हाउस के पास वेस्टर्न यूनियन संचालक से हुई डेढ़ लाख की लूट की घटना का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को फरीदपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। इसके पास से बाइक, पिस्टल व लूट के कुछ रुपये भी बरामद हुए। पकड़ा गया लुटेरा 15 हजार का इनामी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बीते 21 नवंबर की रात आठ बजे माहुल पावर हाउस के पास अहरौला के मखदूमपुर निवासी वेस्टर्न यूनियन संचालक हाफिज अलीमुल्लाह को तमंचा सटा कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए थे। लूट की इस घटना के बाद एसओ अहरौला रहे ब्रह्मदीन पांडेय को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन


खुलासे की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी माहुल को दी गई थी। मंगलवार को माहुल चौकी प्रभारी गनवारा गांव के पास मौजूद थे तभी इस मामले को अंजाम देने वाले अपराधी के अंबेडकरनगर की तरफ से निजामपुर की तरफ आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर फरीदपुर के पास उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम रामनाथ यादव पुत्र पवारू निवासी दखिनगांवा थाना कोतवाली फूलपुर बताया। उसके पास से बाइक, पिस्टल व लूट के 5100 रुपये भी बरामद हुए। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पकड़ा गया लुटेरा एक गैंग चलाता है, जिसके माध्यम से वह आजमगढ़ व अंबेडकरनगर जिले में लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। वह 15 हजार का इनामी भी है। 

कुछ यूं हुआ खुलासा 
वेस्टर्न यूनियन संचालक से हुई लूट को अंजाम देने वाले अभियुक्त रामनाथ को जिला पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन इसकी पहचान अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना पुलिस ने की थी। 29 नवंबर को जैतपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरों को पकड़ा था।

इसमें सर्वेश यादव पुत्र सतिराम निवासी ओरिल थाना पवई, रिंकज यादव पुत्र सुरेंद्र निवासी बिरमपुर थाना खुटहन जौनपुर, अजीत यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी खुटहन जौनपुर व लालू पुत्र शिवशंकर निवासी सुरिश थाना शाहगंज जौनपुर शामिल थे।

इसमें सर्वेश व रिंकज पुलिस की गोली से घायल भी हुए थे। वहीं इनका लीडर रामनाथ यादव पुत्र पवारू यादव निवासी दखिनगांवा थाना कोतवाली फूलपुर फरार हो गया था। इसके बाद ही जनपद पुलिस को रामनाथ को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed