{"_id":"5dbd69ab8ebc3e0168433d06","slug":"varanasi-new-dm-assumed-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः नवागत डीएम ने ग्रहण किया पदभार, जाम की समस्या पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः नवागत डीएम ने ग्रहण किया पदभार, जाम की समस्या पर कही ये बात
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ट्रेजरी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते हुए ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागंतुक जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी को देश और प्रदेश का मॉडल जिला बनाने का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा- विकास परियोजनाओं को अभियान चलाकर पूरा कराया जाएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित परियोजनाओं से जनसामान्य को उसका लाभ प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाएगा। जनता की समस्याओं का समाधान होगा।
काशी की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे। वह शनिवार को वाराणसी पहुंचे और कार्यभार संभाला। 57वें कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा, देव दीपावली, गंगा महोत्सव के साथ-साथ इसी महीने अयोध्या राम जन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के दौरान जनपद में सांप्रदायिक सद्भाव बनाना प्राथमिकता होगी।
वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, ऐसे में जिला प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य सहित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे। 2006 बैच के आईएएस कौशल राज शर्मा इससे पहले ढाई साल लखनऊ में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे।
विज्ञापन
इससे पहले पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, इलाहाबाद और कानपुर शहर में डीएम रह चुके हैं। कौशल उनका जन्म स्थान हरियाणा का भिवानी है और परिजन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वाराणसी पहुंचने पर उन्होंने काशी के कोतवाल काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन किया।
वहीं नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी शनिवार को बनारस में पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले बाबा कालभैरव मंदिर में मत्था टेका और इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया। मंदिर से निकलकर एसएसपी सीधे कैंप कार्यालय पहुुंचे और पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। वह रविवार को कार्यभार संभालेंगे।