फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Uttar Pradesh will get new BJP president soon

यूपी को जल्द मिलेगा नया भाजपा अध्यक्ष 

Mon, 01 May 2017 07:01 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Mon, 01 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh will get new BJP president soon
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : self

केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में यूपी भाजपा की बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि केशव की अध्यक्षता में यूपी भाजपा की यह अंतिम कार्यकारिणी बैठक है। प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। इसलिए केशव की अध्यक्षता में यह बैठक अंतिम होगी। 

विज्ञापन


यूपी की सत्ता से पार्टी का बनवास खत्म करवाने के लिए भाजपा प्रदेश की जनता का धन्यवाद करेगी। तो इसके अलावा देश के आर्थिक सुधार के लिए अहम माने जा रहे केंद्र सरकार के जीएसटी और भीम एप का गुणगान होगा। प्रदेश भाजपा की ओर से राजनैतिक और आर्थिक दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से होने वाले संबोधन में ट्रीपल तलाक और रामं मंदिर का मुद्दा भी उठ सकता है। इसके अलावा पीएम मोदी के तीन साल के कामकाज और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ण्क माह के प्रमुख कार्यों का प्रदेश नेता गुणगान करेंगे। तो दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के प्रदेश नेताओं के संग मिशन 2019 की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चयन को लेकर शाह और योगी के बीच मंत्रणा भी होनी है। यूपी भाजपा की अहम बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह मंगलवार को लखनउ पहुंचेंगे। बैठक के पहले दिन योगी आदित्य नाथ, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, शिव प्रकाश, सुनिल बंशल सरीखे नेता उपस्थित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश नेताओं को शाह कराएंगे जिम्मेदारी का अहसास 

Uttar Pradesh will get new BJP president soon
amit shah

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पूरा जोर मिशन 2019 पर रहेगा। इस बाबत वे राज्य भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी का अहसास कराएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिस तरह ऐतिहासिक जीत के साथ यूपी में भाजपा की सरकार बनी है। ठीक उसी तरह जनता की उम्मीदें भी भाजपा से बढ़ी हुई हैं।

केंद्र और राज्य दोनों ही जगह पार्टी की सरकार होने के वजह से अब उसके नेता जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। वह भी ऐसे में जब 2019 के लोकसभा चुनाव सामने हैं। यही वजह है कि अमित शाह प्रदेश भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए मिशन 2019 का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। इसके अलावा स्थानिय निकाय और सहकारिता चुनाव को लेकर प्रदेश की तैयारियों की भी शाह रिपोर्ट लेंगे। 

नए भाजपा अध्यक्ष के नाम पर योगी संग शाह की मंत्रणा

Uttar Pradesh will get new BJP president soon
सीएम योगी आदित्यनाथ

सूत्र बताते हैं कि अमित शाह सूबे के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर योगी संग बैठक में अलग से मंत्रणा करेंगे। दलित बिरादरी और पश्चिम के समीकरण को साधने के लिए पार्टी पर दबाव है। चुकी मुख्यमंत्री पूर्वांचल से हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी क्रमश: अगल-बगल के ही क्षेत्रों से आते हैं। इसलिए पार्टी रणनीतिकारों को सूबे के भौगोलिक गणीत को साधने की भी ङ्क्षचता सता रही है। चूंकि दलित वोट साधना पार्टी के एजेंडे में है। इसलिए किसी दलित अथवा पिछडे को प्रदेश भाजपा की कमान देने पर विचार चल रहा है।

दलित नेता के रूप में रमा शंकर कठेरिया, भोला सिंह, विनोद सोनकर, राजेश दिवाकर, विनोद सोनकर और ओम प्रकाश चलनीवाले सरीखे दलित नेताओं के नाम चर्चा में है। इस बीच गुर्जर बिरादरी की नाराजगी को दूर करने के कवायद में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया का नाम भी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि बैठक में योगी से मंत्रणा के बाद अमित शाह नए अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed