{"_id":"59c55e3a7497726d0de14bada9710a7d","slug":"urdu-teachers-recruitment-apply-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू शिक्षकों की 4,280 भर्ती, आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू शिक्षकों की 4,280 भर्ती, आवेदन आज से
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 4,280 उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए मंगलवार से आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे और किसी भी जिले में आवेदन की छूट होगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ई-चालान जमा किए जा सकेंगे। ई-चालान स्टेट बैंक से बनवाने होंगे।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर है। मेरिट 14 सितंबर को जारी होगी। सामान्य वर्ग के आवेदकों से 500, आरक्षित वर्ग से 200 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा और नि:शक्त मुफ्त आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
मेरिट में आने वालों के प्रमाण पत्रों का मिलान करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद 23 सितंबर से काउंसिलिंग शुरू होगी।
पात्र अभ्यर्थियों को 31 अक्तूबर तक सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती देने की योजना है। टीईटी पास दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त, डिप्लोमा इन टीचिंग करने वाले और मोअल्लिम-ए-उर्दू वाले पात्र होंगे।
मोअल्लिम वालों ने यदि 11 अगस्त 1997 से पूर्व आबिद-ए-माहिर और आबिद-ए-कामिल कर रखा है, तो इसके अंक चयन प्रक्रिया में जोड़े जाएंगे।
माहिर इंटर और कामिल स्नातक के बराबर माना गया है। उर्दू बीटीसी प्रशिक्षणार्थी व डिप्लोमा इन टीचिंग वाले 21 से 50 वर्ष तथा मोआल्लिम-ए-उर्दू 62 वर्ष की आयु से पहले तक आवेदन के लिए पात्र होंगे।