फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Weather Forecast Update Monsoon Update In Uttar Pradesh Imd Rainfall Alert News in Hindi

UP Monsoon Update: झमाझम बरस रहे बदरा, कहीं सुहाना हुआ मौसम, तो कहीं जलजमाव से परेशानी

Thu, 30 Jun 2022 12:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jun 2022 12:52 PM IST
सार

मानसून के उत्तर प्रदेश में पहुंचने के साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। गर्म हवाएं और उमस अब लोगों को परेशान नहीं करेंगी, लेकिन बारिश अपने साथ ठंडक के अलावा कई तरह की परेशानियां भी लेकर आई है। एक तरफ जहां मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है, वहीं बारिश के कारण जलजमाव और बिजली की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। यहां पढ़ें पूरे उत्तर प्रदेश में कैसा है मानसून का हाल-

विज्ञापन
UP Weather Forecast Update Monsoon Update In Uttar Pradesh Imd Rainfall Alert News in Hindi
मानसून - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर
विज्ञापन

सबसे पहले बात करते हैं गोरखपुर की। यहां शहर के अधिकतर इलाकों में एक से दो फीट तक पानी भर गया। कुछ इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। सर्वाधिक दिक्कत अधूरे नालों की वजह से हुई।

मेडिकल कॉलेज रोड से सटी कॉलोनियों में बड़ी आबादी जलभराव के कारण घरों में कैद रही। देर रात तक इन इलाकों से पानी नहीं निकल पाया। कुछ इलाके ऐसे भी रहे जहां पिछली साल की तुलना में इस बार तेजी से पानी निकल गया। 
विज्ञापन


संसाधनों के अभाव के संबंध में पार्षदों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखाई पड़ा। कोई समय से संपवेल नहीं चलने से व्यवस्था को कोसता रहा, तो कोई पंपों में डीजल नहीं होने से नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी
वाराणसी में गुरुवार सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। जिससे गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। बीती रात लोगों को खिड़की-दरवाजा संग पंखा बंद करने पर भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। 

आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी दिन में नम पुरवा हवाओं के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही थी। वहीं देर रात गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने की भी सूचना है। बारिश की वजह से मौसम में ठंड घुल गई है। जिले का मौसम बेहद सुहाना हो गया है। धूप का कोई असर नहीं है।

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। मेरठ में शहर से लेकर देहात तक कहीं कम तो कहीं पर ज्यादा बारिश हुई। बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में बारिश हुई और सुबह ही मौसम नम रहा। दोपहर तक भी आसमान पर बादलों के कारण सूरज नजर नहीं आया।

हालांकि ब़ुधवार को दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल भी छाए लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। इसके बाद शाम को ठंडी हवा चली और आसमान पर बादल छा गए। 

आगरा
आगरा में गुरुवार सुबह मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। काले बादल मध्यम गति से बरसना शुरू हुए तो  गर्मी और उमस से राहत मिली गई। हालांकि आगरा में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ने के कारण अगले तीन दिनों में आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed