{"_id":"a7a9508a-e997-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-teacher-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अगले महीने होगी 29 हजार शिक्षकों की भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अगले महीने होगी 29 हजार शिक्षकों की भर्ती
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29,333 पदों पर सहायक अध्यापक रखने की मंजूरी बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दे दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी करने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर 31 अगस्त तक पूरी की जाएगी। यूपी में पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी।
विज्ञापन
इसके लिए विज्ञान व गणित से स्नातक के साथ टीईटी पास बीटीसी प्रशिक्षित और बीएड डिग्रीधारी पात्र होंगे। भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी। चयनितों को सहायक अध्यापक के पद पर रखा जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
किसी भी जिले में आवेदन की छूट होगी। सर्वाधिक पद सीतापुर, लखीमपुर, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ आदि जिलों में होंगे।
प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 46,000 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में अभी तक सभी पद पदोन्नति से भरे जाते रहे हैं।
प्रचलित व्यवस्था के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापक को उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दी जाती रही है।
उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षकों की काफी कमी है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा, अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन करके उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने का फैसला किया गया।
इन स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षक के 58,666 पद रिक्त हैं। इसलिए 50 फीसदी पदों को पदोन्नति से और 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा।