फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up son martyr in encounter with naxals

यूपी का बेटा नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद

Wed, 01 Jan 2014 12:09 PM IST
अमर उजाला, बागपत
अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Jan 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
up son martyr in encounter with naxals

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार क्षेत्र में नक्सलवादियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान हरेंद्र के शहीद होने का समाचार मिलने पर उत्तर प्रदेश में बागपत के बिजरौल गांव में उनके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बिजरौल गांव के विक्रम सिंह के पुत्र हरेंद्र (32) 2000 के दिसंबर में बीएसएफ में भर्ती हुए। हाल में वह झारखंड में 21वीं बटालियन में तैनात थे।

पढ़ें, केजरीवाल ने क्या दिया? हफ्ते की सब्जी, 15 दिन का आटा!
विज्ञापन


सोमवार को उनके पिता विक्रम सिंह को उनकी बटालियन के कमांडेंट ने फोन किया और बताया कि उनका बेटा नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया है।

इसकी सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हरेंद्र की मौत से उनकी पत्नी पारस का रोते रोते बुरा हाल था। मां संतोष भी आपा खोए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, जयराम ने खोली मोदी की पोल

शहीद के पांच वर्ष का बेटा अमन को इतना पता नहीं था कि उसके सिर से उसके पिता का साया उठ गया। हरेंद्र का भाई लोकेंद्र एसएसबी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed