फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Rs 68 lakh stolen from three ATMs in Meerut, those who put cash in the machine played the game

UP: मेरठ में तीन एटीएम से 68 लाख रुपये चोरी, मशीन में कैश डालने वालों ने ही कर दिया खेल, ऐसे हुआ खुलासा...

Sun, 02 Mar 2025 11:58 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 02 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

सैन्य क्षेत्र स्थित एक एटीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर कर्मचारी पहुंचे, तो कैश गायब था। कंपनी के अधिकारी ने पूर्व कंपनी के कस्टोडियन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व में एटीएम में नकदी भरने वाले कर्मचारियों के पास पासवर्ड था। 

विज्ञापन
UP: Rs 68 lakh stolen from three ATMs in Meerut, those who put cash in the machine played the game
एटीएम पर जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्मी सब एरिया हेड क्वार्टर परिसर स्थित समेत तीन एटीएम से 68 लाख रुपये की चोरी हुई है। इनमें दो एटीएम सदर बाजार और एक लोहियानगर क्षेत्र में हैं। वर्तमान में एटीएम में नकदी भरने वाली कंपनी के अधिकारी महक सिंह ने पहले यह काम कर रही कंपनी के एटीएम कस्टोडियन सुधांशु शर्मा के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos

कैंट क्षेत्र में आर्मी सब एरिया हेड क्वार्टर परिसर में सेवानिवृत्त सैनिक सेवा केंद्र एवं ई-कॉर्नर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम स्थापित है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एटीएम में नकदी भरने वाली कंपनी हिताची के कर्मचारी मशीन में गड़बड़ी की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि एटीएम से 21 लाख की नकदी गुम है। सदर बाजार पुलिस व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि 17 फरवरी को एटीएम में 23 लाख रुपये भरे गए थे। आज एटीएम में कोई भी नकदी नहीं है। जबकि कर्मचारियों का ही कहना था कि प्रतिदिन करीब दो से तीन लाख रुपये एटीएम से निकाले जाते हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि पहले सिक्योर वैल्यू कंपनी के पास एटीएम में कैश डालने का काम था। हाल ही में यह ठेका हिताची कंपनी को दे दिया गया था। सिक्योर वैल्यू कंपनी से उसके कर्मचारियों का वेतन को लेकर विवाद चल रहा था।
 
विज्ञापन

उसके कर्मचारियों पर भी एटीएम का पासवर्ड था। शनिवार रात हिताची कंपनी के रूट लीडर महक सिंह ने सिक्योर वन कंपनी के एटीएम कस्टोडियन सुधांशु शर्मा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि सदर बाजार क्षेत्र के दो और लोहियानगर क्षेत्र के एक एटीएम से कुल 68 लाख रुपये चोरी किए गए हैं। सीओ कैंट सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed