{"_id":"cc61a2a4-e7dc-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-roadways-killed-mother-and-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज बस ने मां और दो बेटियों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज बस ने मां और दो बेटियों को रौंदा
बहराइच/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बहराइच के कैसरगंज में तेज रफ्तार रोडवेज बस सोमवार को मां और दो बेटियों के लिए काल बन गई।
विज्ञापन
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर कैसरगंज बाजार निवासी हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञानचंद्र कनौजिया की पत्नी शिल्पी कनौजिया (35) अपनी बेटी रचना (8) और सपना (7) के साथ तड़के चार बजे कस्बा स्थित मंदिर जाने में पूजा थाल लेकर पैदल निकलीं।
शिल्पी जब बेटियों के साथ रानीबाग के पास से गुजर रही थी, तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मां और दोनों बेटियों को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटियां उछलकर बीच सड़क पर गिर गईं और बस उन्हें रौंदती हुई निकल गई।
लहूलुहान हालत में तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन