{"_id":"6ec07f42-e08b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-police-invites-application-for-20-000-constable-posts-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरीः 18 जुलाई से करें 20 हजार पदों के लिए आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरीः 18 जुलाई से करें 20 हजार पदों के लिए आवेदन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाहियों के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए होंगी।
विज्ञापन
इन पदों में सामान्य के लिए 10 हजार, अन्य पिछड़ी जातियों के लिए 5400, अनुसूचित जातियों के लिए 4200, और अनुसूचित जनजातियों के लिए 400 पद रखे गए हैं।
UGC NET: परीक्षा कल, पहले पढ़ें यह जरूरी खबर
इसके लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है।
इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास हो या इसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता रखता हो।
अभ्यर्थी एप्लिकेशन फॉर्म 18 जुलाई से ले सकते हैं, जिन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त होगी। फॉर्म पोस्ट ऑफिस से मिलेंगे और वहीं जमा किए जाएंगे। फॉर्म की कीमत 200 रु. होगी।
विज्ञापन
UPTET: मैथ, साइंस ने बिगाड़ा 'गणित'
विज्ञापन
ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए 18 जुलाई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा जो 18 अगस्त तक चलेगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इस वेबसाइट http://prpb.up.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।