{"_id":"6446265a23c0b66e630e0654","slug":"up-police-investigation-underway-at-atiq-ahmed-office-in-prayagraj-bloodstains-and-knife-found-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ashraf Murder: अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे और चाकू, ब्लड से सने कपड़े व चूड़ियां भी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ashraf Murder: अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे और चाकू, ब्लड से सने कपड़े व चूड़ियां भी मिलीं
Mon, 24 Apr 2023 01:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:02 PM IST
सार
Atiq Ahmed Murder Case Update: माफिया अतीक अहमद के चकिया स्थित दफ्तर में खून के धब्बे और चाकू मिला है। इसके अलावा साड़ी और अन्य कपड़े भी खून से सने हुए मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में पुलिस को जांच के दौरान खून के धब्बे और चाकू मिले हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े मिले हैं। अतीक के दफ्तर में खून से सनी चूड़ियां भी मिली हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद का दफ्तर है। यह दफ्तर खंडहर हो चुका है। यहां सोमवार को यूपी पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। यहां खून के धब्बे दिखाई दिए। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पहले तल पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स पुलिस को मिले हैं। आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या की गई है। इसके बाद उसका शव कहीं बाहर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धब्बे खून के जैसे दिखाई दे रहे हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच रही है। आपको बता दें कि चकिया कर्बला स्थित माफिया अतीक अहमद के इस दफ्तर को दो साल पहले योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया था।
कार्यालय का कुछ हिस्सा बचा है, जबकि आधा से अधिक हिस्से को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। सोमवार को कार्यालय में खून के धब्बे देखे गए। इसके साथ ही खून से सना चाकू भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। छानबीन की तो दूसरे तल पर किचन में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त मिला। हीटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त था।

प्रयागराज एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि आज ही हमें सूचना मिली की (अतीक अहमद के) चकिया स्थित कार्यालय में खून के धब्बे दिख रहे हैं। हमने जांच के लिए FSL की टीम बुलाई है। नीचे सीढ़ी के पास लाल रंग के खून नुमा धब्बे दिख रहे हैं और अंदर किचन के पास भी खून के धब्बे दिख रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं।
आज ही हमें सूचना मिली की (अतीक अहमद के)चकिया स्थित कार्यालय में खून के धब्बे दिख रहे हैं। हमने जांच के लिए FSL की टीम बुलाई है। नीचे सीढ़ी के पास लाल रंग के खून नुमा धब्बे दिख रहे हैं और अंदर किचन के पास भी खून के धब्बे दिख रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं: सत्येंद्र प्रसाद तिवारी,… pic.twitter.com/hRKLOeqXjU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2023