फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Up police constable fight in swarn shatabdi express

सिपाहियों की गुंडई, टीटीई का फोड़ा सिर

Tue, 06 May 2014 09:18 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
Up police constable fight in swarn shatabdi express

चुनावी ड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों ने सोमवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में जमकर गुंडई की। पहले तो ट्रेन की हर बोगी पर कब्जा किया। सीट पर बैठे यात्रियों को कालर पकड़कर उठाया।

विज्ञापन


विरोध पर यात्रियों और टीटीई को पीटा। एक सिपाही ने तो टीईटी के सिर में रायफल की बट मार दी। पकड़ने आए आरपीएफ जवानों को भी नहीं बख्शा। हालात बेकाबू देख यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


एक मिनट रुकने वाली ट्रेन इटावा स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही।  विरोध में रेलवे यूनियन के लोगों ने कंट्रोल मशीन की चाबी निकालकर अप-डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात ठप कर दिया। करीब ढाई-तीन घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों से लैस सिपाह‌ियों की गुंडागर्दी

Up police constable fight in swarn shatabdi express

नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही 12004 (डाउन) स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 10:06 बजे इटावा स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म पर सादे कपड़ों और वर्दी में करीब तीन सौ सिपाही मौजूद थे।

ट्रेन रुकते ही हथियारों से लैस सिपाही अलग-अलग कोचों में घुस गए और सीट पर बैठे यात्रियों पर बंदूक तानी और कालर पकड़कर उठा दिया। इससे महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए।

यात्रियों की शिकायत पर कोच सी-3 में टीटीई दिनेश कुमार पांडेय निवासी झलवा, इलाहाबाद ने सिपाहियों को नीचे उतरने के लिए कहा। इस पर एक सिपाही ने सिर में रायफल की बट मार दी।

ट्रेन से उतरकर भागे स‌िपाही

Up police constable fight in swarn shatabdi express

उन्हें लहूलुहान देख यात्री ट्रेन से उतरकर हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ते देख सिपाही ट्रेन से उतरकर भाग गए। आरपीएफ सिपाही राजेश यादव ने एक सिपाही को पकड़ लिया।

सिपाहियों ने राजेश की पिटाई कर अपने साथी को छुड़ा लिया। जीआरपी ने कुछ सिपाहियों को पकड़ लिया पर बाद में छोड़ दिया।

सूचना पर रेलवे के स्थानीय अफसरों के साथ स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और कानपुर में मामला दर्ज कराने की बात कहकर ट्रेन को रवाना करने का प्रयास किया लेकिन यात्री और टीटीई स्टॉफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।

30 म‌‌िनट बाध‌ित रही ट्रेन

Up police constable fight in swarn shatabdi express

ट्रेन आगे बढ़ी ही थी कि चेन पुलिंग कर रोक लिया। दबाव बढ़ता देख जीआरपी ने 15-20 अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी में मामला दर्ज किया।

इस बीच दो घंटा छह मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। 12:12 बजे ट्रेन के कानपुर की ओर रवाना किया गया। 30 मिनट के लिए डाउन लाइन भी बाधित रही।

इसके अलावा आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, जोधपुर-हावड़ा, नार्थ ईस्ट, मूरी, कालका और गोमती एक्सप्रेस में भी सिपाहियों ने गुंडई की।

रेलवे अध‌िकार‌ियों को पीटा

Up police constable fight in swarn shatabdi express

उधर, रेलवे कर्मचारियों के साथ मारपीट के विरोध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने रामौतार सिंह यादव के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर के कक्ष में प्रदर्शन किया।

पदाधिकारियों ने कंट्रोल मशीन स्लाइड बाक्स की चाबी निकाल ली। कंट्रोल मशीन की चाबी निकाले जाने से 11:50 बजे से 12:10 बजे तक 20 मिनट अप और डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात पूरी तरह ठप रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed