फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up police arrested three youth for abduction

प्यार हासिल करने को रची अपहरण की साजिश

Fri, 12 Apr 2013 01:15 PM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
up police arrested three youth for abduction

एक युवक ने अपनी प्रेमिका के प्यार को हासिल करने के लिए एक किशोर के अपहरण की साजिश रची। और उसमें प्रेमिका के पुराने आशिक को फंसाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


फेसबुक से पुराने आशिक का फोटो लेकर युवक ने एक फर्जी आईडी बनाई और एक सिम कार्ड खरीदा। फिर उस नंबर से अपहृत किशोर के पिता से 10 लाख की फिरौती मांग ली।

पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो पूरी साजिश की परतें खुलती चली गईं। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के आफताब का मोहल्ले की ही एक लड़की से पिछले छह साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन डेढ़ साल पहले दोनों के संबंधों में दरार आ गई।

बाद में युवती का मोहल्ले के ही शहजाद से अफेयर शुरू हो गया। आफताब ने इसका विरोध किया, लेकिन बात नहीं बनी।

मोहब्बत के लिए साजिश

आफताब को मोहब्बत में रोड़ा मानते हुए शहजाद ने फंसाने के लिए चाल चली। शहजाद ने अपने साथी आबिद की मदद से फेसबुक से आफताब का फोटो कॉपी किया।

फर्जी आईडी तैयार कर सिटी सेंटर मार्केट से सिम खरीद लिया। इसके लिए मोबाइल भी नया खरीदा गया।

फिर उसने अपहृत शाहजेब के पिता नफीस का मोबाइल नंबर हासिल किया। सिम में नफीस का नंबर फीड किया और फिर बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए 10 लाख की फिरौती का एक एसएमएस उसके नंबर पर भेज दिया। इसके बाद सिम निकालकर आफताब के घर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सिम आफताब को मिल गया। उसने जैसे ही सिम मोबाइल में डाला, सर्विलांस की पकड़ में आ गया। फिरौती का एमएमएस आने के बाद पुलिस पहले से ही उस नंबर पर नजर रखे हुए थी।

पुलिस तत्काल आफताब तक पहुंच गई, लेकिन पूछताछ में अपहृत बच्चे और फिरौती के बारे में कुछ पता नहीं चला।
आफताब का बैक ग्राउंड खंगालते हुए पुलिस कड़ियां जोड़कर प्रेमिका और फिर उसके नए प्रेमी शहजाद तक पहुंच गई।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो शहजाद ने सच्चाई उगल दी। इसके बाद आबिद को भी हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने साजिश रचने और फिरौती मांगने के लिए तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed