फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up police arrested burned man

सामने आया UP पुलिस का भयावह चेहरा

Wed, 18 Dec 2013 11:22 AM IST
अमर उजाला, देवरिया
अमर उजाला, देवरिया Updated Wed, 18 Dec 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
up police arrested burned man

देवरिया पुलिस का भयावह चेहरा सामने आया है। पुलिस ने मानवता को शर्मसार करते हुए गंभीर रूप से घायल का उपचार न कराकर शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसडीएम सदर दिनेश गुप्त ने पीड़ित की नाजुक हालत देखकर जमानत पर उसे रिहा किया और अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम बनकट निवासी बसपा कार्यकर्ता राजकुमार भारती ने आज एसडीएम कोर्ट के सामने बताया कि उसका भूमि विवाद गांव के लोगों से चल रहा है।
विज्ञापन


उसने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे इसी विवाद को लेकर गांव के जितेन्द सिंह, रामनरेश, अभयनंदन बर्नवाल के साथ अज्ञात दो लोगों ने लाठी से मारकर घायल कर दिया तथा उसके बाद मिट्टी तेल छिड़क कर गंभीर रूप से जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'इस्लाम में गोमांस खाना हराम है'

उसने बताया कि ऐसी हालत में उसे रात भर थाने में रखा गया तथा आज दोपहर बाद थाने से चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पुलिस ने मानवता का गला घोटकर उल्टे पीड़ित को ही बिना उपचार के चालान कर दिया।

वहीं राजकुमार भारती की पत्नी अनिता देवी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात उनके पति राजकुमार देवरिया से घर आ रहे थे। भरोह चौराहे के पास भट्ठा मालिक समेत तीन लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया।

उनके पति को लोग एक ईंट भट्ठे पर ले गए और शराब की शिकायत करने पर उनकी बंद कमरे में जमकर पिटाई की। जिससे उनका पैर टूट गया है। उन्हें जलाने का प्रयास भी किया गया। राजकुमार को मरा हुआ समझ कर उन लोगों ने भट्ठे के किनारे फेंक दिया।

किसी ने मामले की सूचना रामपुर कारखाना के निरीक्षक को दी। वह जले हुए हालत में राजकुमार को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने रातभर राजकुमार को लॉकअप में रखा और मंगलवार की दोपहर में शांतिभंग में चालान कर दिया।

पढ़ें, 'दंगे के पीछे सत्ता की चाहत रखने वाले'


राजकुमार भारती ने अपने को बसपा का पथरदेवा विभानसभा का सेक्टर प्रभारी बताया। उधर, रामपुर कारखाना थाने के निरीक्षक शिवप्रसाद यादव ने बताया कि राजकुमार ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को शराब के नशे में पीट रहा था।

पुलिस के सामाने ही उसने मिट्टी का तेल अपने ऊपर गिरा लिया और उसे थाने लाया गया। पिटाई और तेजाब फेंकने की घटना सही नहीं है।

सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस के सामने राजकुमार ने मिट्टी का तेल अपने ऊपर गिराया तो पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल क्यों नहीं ले गई।

घटना के विरोध में बसपा के जिलाध्यक्ष परमानंद प्रसाद ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed