फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up police arrest sai's look-alike

वाह री यूपी पुलिस! साईं की जगह हमशक्ल को पकड़ा

Mon, 02 Dec 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)
अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़) Updated Mon, 02 Dec 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
up police arrest sai's look-alike

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार सुबह इगलास में साईं जैसे वेश में स्कार्पियो सवार एक युवक को दबोच लिया।

विज्ञापन


सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई की खबर दिल्ली तक फैल गई। नारायण साईं की गिरफ्तारी की अफवाह पर यहां इगलास कोतवाली पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

हकीकत सामने आने पर खुद इगलास पुलिस के अधिकारियों ने माथा पीट लिया। पकड़ा गया युवक नारायण साईं नहीं, बल्कि जवां का अमित भारद्वाज है। इसके बाद स्कार्पियो सवार और उसके साथी चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पांच लाख के इनामी नारायण साईं के विषय में शनिवार को सूचना प्रसारित हुई थी कि वह आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे पर बैरियर तोड़कर भागा है।

पढ़ें:- नारायण साईं की मौजूदगी की अफवाह से सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पूरे आगरा जोन में साईं को सरगर्मी से तलाशा जा रहा था। इसी बीच रविवार को मथुरा टैंक चौराहे पर एक स्कार्पियो एक ऑटो वाले को टक्कर मारकर अलीगढ़ की ओर भागी।

narayan sai duplicate amit bhardwaj
मथुरा से यह खबर उड़ी कि नारायण साईं की गाड़ी टक्कर मारकर भागी है। इस पर सुबह करीब 9.30 बजे इगलास पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए मथुरा से उसी सफेद स्कार्पियो संख्या एचआर 51 एक्यू 5156 के आने की खबर दी गई।

पढ़ें:- ब्लू फिल्में भी बनवाता था नारायण साईं

इगलास पुलिस ने मथुरा की ओर से आती स्कार्पियो को रोक लिया। इस गाड़ी में नारायण साईं जैसे वेश में एक युवक बैठा था, जबकि दूसरा गाड़ी चला रहा था।

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अमित भारद्वाज निवासी हरनाम वास बरौली जवां हाल निवासी गणेश आश्रम वृंदावन और ऋषि कुमार शर्मा निवासी बढ़ेरा आगरा हाल निवासी गणेश आश्रम वृंदावन बताए। अमित का हुलिया नारायण साईं से मिलता जुलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed