फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: now Roadways fare deduct smart card

यूपी: स्मार्ट कार्ड से कटेगा रोडवेज का किराया

Fri, 17 May 2013 01:52 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
UP: now Roadways fare deduct smart card
रोडवेज बसों से यात्रा करने वालों को जल्द ही नगदी या कार्ड पास लेकर चलने से फुर्सत मिल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम स्मार्ट कार्ड योजना लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन


तैयारी है कि अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को अलग-अलग कार्ड जारी किए जाएंगे। इन कार्ड की मदद से बुकिंग काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर पर किराया अदा किया जा सकेगा। रास्ते में ईटीएम से भी किराए का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन


न्यूनतम किराया या ट्रिप होने पर इसे टॉपअप कराया जा सकेगा। रिचार्जिंग सुविधा बस अड्डों और रोडवेज के एजेंटों के पास रहेगी। स्मार्ट कार्ड की रिचार्जिंग प्री-पेड मोबाइल की तरह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए रोडवेज को ‘स्मार्ट’ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रोजेक्ट में टिकटिंग प्रणाली को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

इसमें ऑनलाइन अग्रिम आरक्षण, काउंटर आरक्षण, चालू बुकिंग, ईटीएम आधारित कंडक्टर बुकिंग की सुविधा रहेगी।

स्मार्ट कार्ड योजना भी इसी का हिस्सा है। योजना के पहले चरण में एमएसटी और विभिन्न श्रेणी के छूट पाने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड मिलेगा।

दूसरे चरण में मल्टीपल रूट, तिमाही, छमाही या अन्य श्रेणियों के तहत कार्ड जारी किए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो की तरह कार्ड की श्रेणी के आधार पर छूट का निर्धारण भी किया जाएगा।


रोडवेज के महाप्रबंधक (एमआईएस) विनीत सेठ के मुताबिक कार्ड में एक एमबी की मेमोरी रहेगी। इसमें यूजर से जुड़ी विस्तृत सूचना दर्ज रहेगी।

जीपीएस से लैस ईटीएम में स्वैपिंग के दौरान यूजर की पूरी जानकारी रोडवेज के सर्वर में पहुंच जाएगी।

स्वैपिंग के दौरान न्यूनतम किराया या ट्रिप होने पर रिचार्ज के लिए अलर्ट जारी हो जाएगा। कार्ड पर ही वैद्यता की तिथि अंकित रहेगी।

रोडवेज के बुकिंग काउंटर, पास काउंटर, ऑनलाइन बुकिंग एजेंट और दूसरे एजेंटों के पास भी रिचार्जिंग सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बताया, कार्ड के व्यावसायिक स्वरूप के नियम तय किए जा रहे हैं। जल्द ही निगम बोर्ड और शासन से इनकी मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed