फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Next month will recurit 10,800 teachers

यूपी: अगले माह मिलेगी 10,800 अध्यापकों को तैनाती

Fri, 07 Jun 2013 01:15 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP: Next month will recurit 10,800 teachers

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 10,800 सहायक अध्यापकों की तैनाती जुलाई में कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए मेरिट इसी महीने जारी करते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह जानकारी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक और बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में दी।

बीएसए ने इस मौके पर शिक्षकों के समायोजन और पदोन्नति की तारीख 30 जून से बढ़ाने की मांग की।

बेसिक शिक्षा निदेशालय में बृहस्पतिवार को एडी बेसिक और बीएसए की बैठक बुलाई गई थी।

बैठक में अपर परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान मीना शर्मा, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उच्च प्राथमिक स्कूलों में संविदा के आधार पर रखे जाने वाले 41 हजार अंशकालिक अनुदेशकों को 1 जुलाई से तैनाती दी जाएगी।

जिन आवेदकों की काउंसलिंग 31 मई को हुई है, उसकी सूची भी शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed