{"_id":"cd22c75f9fc1b044ffbaf8363e54a921","slug":"up-munna-bajrangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी पर ‘माननीयों’ का वरदहस्त!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी पर ‘माननीयों’ का वरदहस्त!
अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी के पत्र लिखने के बावजूद कारागार प्रशासन ने पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बने प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी को सुलतानपुर से तिहाड़ जेल नहीं भेजा।
विज्ञापन
जौनपुर और उसके समीपवर्ती जिलों के कुछ माननीयों ने मुन्ना बजरंगी के पक्ष में पैरवी कर अधिकारियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। शासन के इस ढुलमुल रवैये से बदमाशों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की हत्या के बाद अधिकारियों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि ऐसी परिस्थितियों में आखिर कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी।
मुन्ना बजरंगी को तिहाड़ जेल स्थानांतरित करने के लिए जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने गत 14 जून को महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया कि सुलतानपुर जेल में बंद प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे पूर्वांचल के अलावा विभिन्न प्रांतों में दर्ज हैं।
जेल से वह अपने गुर्गों के माध्यम से जमीन कब्जा और रंगदारी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
कानून व्यवस्था के लिहाज से उसका सुलतानपुर जेल में बने रहना जनहित में उचित नहीं है।
इससे करीब पखवारे भर पहले तत्कालीन एडीजी कानून व्यवस्था अरुण कुमार ने भी महानिदेशक कारागार और आईजी जोन वाराणसी को पत्र लिखकर कहा था कि मुन्ना बजंरगी को तिहाड़ जेल भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।