फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Mother and two daughters consumed sulfas in Muzaffarnagar, mother died

Muzaffarnagar: दो बेटियों ने जहर देकर मां ने भी खाया, तीनों की मौत... जानें क्यों महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 13 Feb 2025 01:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 13 Feb 2025 01:20 PM IST
सार

विनती (42) की अपने पति भगत से किसी महिला से अवैध संबंधों के शक में आएदिन कहासुनी होती थी। घरेलू कलह के कारण वह परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने दो बेटियों समेत खुद भी सल्फास खा लिया। तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: Mother and two daughters consumed sulfas in Muzaffarnagar, mother died
विनती और सृष्टि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपा थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में घरेलू कलह में विनती (42) ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। देर रात एक बेटी ने भी दम तोड़ दिया और बृहस्पतिवार को दूसरी बेटी की भी जान चली गई।  
विज्ञापन

 

UP: Mother and two daughters consumed sulfas in Muzaffarnagar, mother died
सपना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बुधवार को अपनी 12 साल की बेटी सपना और 10 साल की बेटी सृष्टि के साथ सल्फास का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने अपने मायके ककरौली में कॉल कर जहर खाने की जानकारी दी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को जानकारी दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए।

तीनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। दोनों बेटियों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात छोटी बेटी सृष्टि की भी मौत हो गई।  पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतका का पति भगत पास के ही गांव छछरौली में दूध की डेयरी संचालित करता है। दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था। सामाजिक लोगों ने कई बार समझौता कराया था। 
वहीं बृहस्पतिवर को अस्पताल में दूसरी बेटी सपना ने भी दम तोड़ दिया। एक घर में तीन मौतें होने पर परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरना से मंगाया था सल्फास
बुधवार को भी दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने किसी के माध्यम से मोरना से सल्फास मंगाया गया था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे अपनी बेटियों के साथ सल्फास खा लिया।

पति पर शक के चलते रहता था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को शक था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से दंपती के बीच विवाद रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed