फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up mla found old relations on facebook

फेसबुक: यूपी के विधायक को पाक में मिले 308 साल पुराने रिश्ते

Fri, 30 Aug 2013 01:23 AM IST
रामपुर/ब्यूरो
रामपुर/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
up mla found old relations on facebook

उत्तर प्रदेश के स्वार विधायक नवेद मियां ने फेसबुक के जरिए अपने 308 साल पुराने रिश्तों को खोजा और पाकिस्तान के स्वात जाकर उन रिश्तेदारों से भेंट भी की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी का भी दौरा किया।

नवेद मियां ने बताया कि फेसबुक से जरिए खोजे गए अपने रिश्तेदारों से मिलने वह पाकिस्तान के स्वात पहुंचे। रुहेला यूसुफ जई पठान दाऊद खान की नस्लों से वह खुद हैं।
विज्ञापन


दाऊद खां के एक भाई कादर खां के वंशज स्वात में थे। फेसबुक से दाऊद खां और कादर खां के वंशजों का परिचय हुआ। लिहाजा वह रिश्तेदारों से मिलने स्वात घाटी पहुंचे। वहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कादर खां वंशजों को तारीख-ए-रामपुर और रुहेला तारीख समेत कई किताबें भेंट कीं। नवेद मियां के साथ उनके जनसंपर्क अधिकारी काशिफ खां, इंडियन प्लाईवुड एसोसिएशन के अध्यक्ष फैसल खां लाला और समी खां भी थे।


नवेद ने कहा कि हिंद-पाक की जनता के बीच नफरत पैदा करने में मीडिया का अहम रोल है। दोनों मुल्कों के लोग आपस में मिलजुल कर रहना चाहते हैं लेकिन मीडिया अवाम के बीच दूरी पैदा कर रहा है। दोनों मुल्कों की जनता जंग नहीं चाहती है।

दोनों मुल्कों की सरकारों को भी जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए दोस्ती का माहौल पैदा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed