{"_id":"f3c57c84-6f6f-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"up-minister-rajaram-pandey-admire-beauty-of-district-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने पढ़े डीएम की खूबसूरती के कसीदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने पढ़े डीएम की खूबसूरती के कसीदे
सुल्तानपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के खादी ग्रामोद्योग मंत्री राजाराम पांडेय ने सोमवार को केएनआईटी के सीएसए हॉल में आयोजित बेरोजगारी भत्ते के चेक वितरण समारोह में डीएम के. धनलक्ष्मी की खूबसूरती की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे दो बार जिले के प्रभारी मंत्री रहे और दोनों बार जिलाधिकारी महिला रहीं। बीते कार्यकाल के दौरान यहां की डीएम कामिनी चौहान रतन थीं। तब वे सोचते थे कि उनसे सुंदर महिला डीएम नहीं हो सकतीं, लेकिन मौजूदा जिलाधिकारी कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। इनकी वाणी मधुर और स्वभाव भी अच्छा है। प्रशासनिक क्षमता तो है ही।
विज्ञापन
मंत्री की बातें सुनकर समारोह में भले ही हंसी ठहाके गूंजे हों, लेकिन इस दौरान डीएम असहज नजर आईं। मंच पर बैठीं डीएम मुंह पर हाथ रखकर पीछे की तरफ देखने लगीं।
विज्ञापन