{"_id":"cbb13cb6-de95-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-lohia-gramin-aawas-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिनके पास जमीन नहीं, उनको भी मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिनके पास जमीन नहीं, उनको भी मिलेगा घर
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में जिन गरीबों के पास रहने को ठौर नहीं है लेकिन सरकार ने उन्हें लोहिया ग्रामीण आवास देने के लिए चयनित किया है, तो उन्हें अब जमीन के जुगाड़ की चिंता नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ऐसे गरीबों के आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
सपा सरकार ने ऐसे गरीबों के लिए लोहिया ग्रामीण आवास योजना शुरू की है जो इंदिरा आवास योजना के दायरे में नहीं आते और रहने के लिए घर का कोई जुगाड़ भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
जिलों में नियमों के अनुसार जब लाभार्थियों का चयन शुरू हुआ तो कई ऐसे लाभार्थी सामने आए जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन तक नहीं है।
मुख्य विकास अधिकारियों ने यह मामला ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों के सामने उठाया था। अब ग्राम्य विकास आयुक्त ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन