{"_id":"11917dd4-b26f-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"up-illegal-rifiling-cylinder-made-bomb-15-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अवैध रिफिलिंग करते सिलेंडर बने ‘बम’, 15 फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अवैध रिफिलिंग करते सिलेंडर बने ‘बम’, 15 फटे
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडरों में अवैध तौर पर गैस रिफलिंग कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका उदाहरण तब देखने को मिला, जब एक दुकान में अवैध रिफिलिंग करते आग लग गई और 15 गैस सिलेंडर फट गए।
विज्ञापन
धमाका इतना जोरदार था कि दुकान और मकानों की छत उखाड़ते हुए आस पड़ोस के घरों की छतों और गलियों में जाकर गिरे। आग लगने से वहां रखी ढाई लाख की नगदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
खड़ी कारों के शीशे भी धमाके से टूट गए। इलाके में दहशत फैल गई। दुकान से एक तमंचा और दो कार्टेज भी बरामद हुए हैं। दुकानदार समेत दो लोग झुलसे हैं। आरोपी दुकानदार सलमान फरार है। मामला उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले का है।
विज्ञापन
अनूपशहर बुलंदशहर का मूल निवासी सलमान सुदामापुरी में रहता है। विजयनगर सेक्टर-9 शकंरपुरी में एक ही दुकान में आटा चक्की, मोबाइल शॉप और गैस-चूल्हे का काम करता है।
बुधवार 11:30 बजे सलमान गैस रिफलिंग कर रहा था, तभी लाइट आने पर दुकान में शार्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर बम की तरह फटने लगे और सलमान भागा।
धमाके पर लोग घरों से निकले और सिलेंडर उड़ते देख भागे। धुआं और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। फायर दस्ते ने दो घंटे में आग बुझाई।