फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: GST raid on Muzaffarnagar's famous Supreme Steel firm, purchase in fake name, fine of Rs 1 crore recovered

UP: मुजफ्फरनगर की मशहूर सुप्रीम स्टील फर्म पर जीएसटी का छापा, फर्जी नाम से खरीदारी, एक करोड़ का वसूला जुर्माना

Mon, 10 Mar 2025 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 10 Mar 2025 10:41 PM IST
सार

एसजीएसटी की यूनिट ने वहलना चौक के निकट स्टील फर्म पर कार्रवाई की। एक करोड़ से अधिक जुर्माना मौके पर वसूला और कागजात को आगे की जांच के लिए टीम अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन
UP: GST raid on Muzaffarnagar's famous Supreme Steel firm, purchase in fake name, fine of Rs 1 crore recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की एसआईबी यूनिट ने वहलना चौक के निकट स्टील फर्म पर सर्वेक्षण एवं कार्रवाई की है। विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी चोरी समेत विभिन्न मामलों को लेकर सर्वे किया। फर्म में लाखों रुपये का स्टॉक कम मिला है। 
विज्ञापन

 

प्रपत्रों की जांच में पता चला कि बोगस कंपनियों से माल की खरीदारी की जा रही है। फर्म स्वामी से टीम ने मौके पर ही एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना, पेनाल्टी जमा कराई है। इसके अलावा क्रय-विक्रय से संबंधित प्रपत्रों को जांच के लिए कब्जे में लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य वस्तु एवं सेवाकर की एसआईबी यूनिट के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्क्रैप का क्रय-विक्रय करने वाली सुप्रीम स्टील एवं एलाय कंपनी में सर्वे कराया गया। इसके लिए डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ल के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर वाईपी सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्र, असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र शर्मा, राज्यकर अधिकारी अनिल कुमार की टीम ने जांच की। टीम ने लगभग 15 घंटे तक फर्म के अंदर प्रपत्रों, माल के क्रय-विक्रय का रिकार्ड जांचा। इसमें 87 लाख से अधिक का माल स्टॉक में कम मिला। 
 
विज्ञापन

प्रपत्रों की जांच में साफ हुआ कि अधिकांश खरीदारी फर्म द्वारा बोगस फर्म व कंपनियों के माध्यम से की गई। इससे बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी की आशंका है। जांच एवं कार्रवाई के दौरान फर्म स्वामी से टीम ने मौके पर 1 करोड़ 1 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।  ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि गड़बड़ी मिलने के बाद फर्म से प्रपत्रों को कब्जे में लिया गया है, जिनके आधार पर आगे की जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed