{"_id":"35e4e040-5ee6-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"up-govt-gives-sweaters-to-schools-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग दो करोड़ स्टूडेंट्स को मुफ्त में मिलेंगे स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग दो करोड़ स्टूडेंट्स को मुफ्त में मिलेंगे स्वेटर
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Tue, 15 Jan 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफार्म की तरह अब मुफ्त में स्वेटर भी दिए जाएंगे। यह योजना अगले साल से शुरू करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में 1.95 करोड़ बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। एक बच्चे के स्वेटर पर 200 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस हिसाब से 390 करोड़ रुपये के आसपास खर्च आएगा।
विज्ञापन
इस योजना के लिए 65 फीसदी धनराशि केंद्र सरकार से सर्व शिक्षा अभियान के तहत लिया जाएगा और 45 फीसदी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। राज्य परियोजना निदेशालय ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी के पहल पर सर्व शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशालय संबंधित प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें प्रति बच्चा 200 रुपये के हिसाब से स्वेटर देने का प्रावधान किया जा रहा है। केंद्र सरकार एक साथ यदि सभी बच्चों को स्वेटर देने के लिए पैसा देने पर सहमत नहीं होती है तो पहले चरण में सभी वर्ग की लड़कियों और अनुसूचित जाति, जनजाति के लड़कों को स्वेटर दिया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय के एक अधिकारी का कहना है कि जब मानव संसाधन विकास मंत्रालय दो सेट यूनिफार्म दे रहा है, तो स्वेटर देने पर भी राजी हो जाएगा।
विज्ञापन
जूता-मोजा देने पर भी विचार
राज्य सरकार बच्चों को जूता-मोजा देने पर भी विचार कर रही है, लेकिन इस पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अनुमानित प्रस्ताव तैयार करें कि इस पर कितना खर्च आएगा। इसके बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।