फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up govt employees get 8% hike in da

यूपी: राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों की बल्ले-बल्ले

Thu, 30 May 2013 02:02 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 02:02 AM IST
विज्ञापन
 up govt employees get 8% hike in da

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते की राहत मंजूर की है।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। बढ़ाया गया महंगाई भत्ता एक जनवरी 2013 से देय होगा।

बढ़े हुए भत्ते का नकद भुगतान जून के वेतन से किया जाएगा जो उन्हें जुलाई में मिलेगा। इसी तरह पेंशनरों का भी भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।

शासनादेश के अनुसार प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत लोगों को एक जनवरी 2013 से संशोधित दर पर भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

इन्हें अब तक 72 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। भत्ते में आठ प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब मूल वेतन का 80 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसी तरह पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता मंजूर किया गया है।
विज्ञापन


शासनादेश के अनुसार एक जनवरी 2013 से 31 मई 2013 तक के बढ़े हुए भत्ते की अवशेष धनराशि अधिकारी, कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी।

एक जून 2013 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा। भत्ते का नकद भुगतान जुलाई माह में जून माह के वेतन के साथ किया जाएगा।

ये भी पाएंगे लाभ
- संशोधित महंगाई भत्ता उन कर्मचारियों, शिक्षकों को भी मिलेगा जो महंगाई भत्ते की प्रभावी तिथि (एक जनवरी 2013) को सेवारत थे लेकिन शासनादेश जारी होने के पूर्व किसी भी वजह से (अनुशासनिक कारण, त्यागपत्र, सेवा निवृत्त, मृत्यु या सेवामुक्त करने या स्वीकृत पदों की समाप्ति के कारण) उनकी सेवा समाप्त हो गई है। इन्हें सेवा समाप्ति या सेवानिवृत्ति आदि की तिथि तक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की सेवाएं इस शासनादेश के जारी होने की तिथि से पूर्व समाप्त हो गई हैं अथवा जो अधिकारी, कर्मचारी अधिवर्षिता की आयु प्राप्त कर एक जनवरी 2013 से शासनादेश जारी होने की तिथि तक सेवानिवृत्त हो गए हैं या छह माह के अंदर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें महंगाई भत्ते के बकाये की संपूर्ण धनराशि का नकद भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed