{"_id":"df62b104-7211-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"up-government-will-provide-free-land-rae-bareli-for-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में एम्स के लिए मुफ्त जमीन देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में एम्स के लिए मुफ्त जमीन देगी सरकार
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार रायबरेली में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को करीब 150 एकड़ जमीन मुफ्त देगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मुफ्त जमीन देने के फैसले पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
मंत्रिपरिषद ने रायबरेली में एम्स की स्थापना केलिए सभी मामलों पर अंतिम फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अधिकृत किया है। साथ ही सरकार ने श्रावस्ती में जमुनहा, मैनपुरी में किशनी और चित्रकूट में मानिकपुर को तहसील बनाने का ऐलान किया है। मंत्रिपरिषद ने 500 या इससे अधिक की आबादी वाले गांवों (बसावटों) को संपर्क मार्ग से जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन