फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: ex.cabinet minister Raja Ram Pandey's car theft

बेचारे मंत्रीजी: पहले सरकार से गए, अब कार से गए

Thu, 25 Apr 2013 12:25 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
UP: ex.cabinet minister Raja Ram Pandey's car theft

यूपी की सड़कों और हेमामालिनी के गालों पर विवादित बयान देने वाले अखिलेश सरकार से निकाले गए पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय को एक ओर झटका लगा है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के नेहरू नगर में खड़ी उनकी पजेरो गाड़ी को चोर उड़ा ले गए।

मामला सीएम के दरबार तक जा पहुंचा है। सीएम अखिलेश यादव गाजियाबाद पुलिस के आलाधिकारियों की कई बार क्लास भी ले चुके हैं। हालत यह है कि पुलिस गाड़ी की तलाश में दिन-रात एक किए हुए है।
विज्ञापन


यूपी सरकार के पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय की पजेरो गाड़ी संख्या यूपी-32-सीजे-6300 सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले डा. दीनानाथ सिंह के पास रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. सिंह बुलंदशहर के डीएवी कालेज में प्राचार्य पद पर तैनात हैं।

डा. सिंह ने बताया कि उक्त पजेरो पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। गाड़ी उनके घर पर ही खड़ी रहती है।

जब भी मंत्री दिल्ली स्थित यूपी सदन आते थे, उनके लिए यही गाड़ी भेजी जाती थी। 21 अप्रैल को यह पजेरो चोर उड़ा ले गए।

इस मामले में सिहानी गेट थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।

दूसरी ओर पता चला है कि इस मामले में सीएम अखिलेश यादव खुद पुलिस अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। गाड़ी की तलाश में पुलिस ने दिन-रात एक कर रखा है।

पूर्व में वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त बदमाश पुलिस के निशाने पर हैं।

एसपी सिटी शिवशंकर यादव का कहना है कि चोरी गई गाड़ी की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसे बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed