फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Result BJP Vote Percentage in 2017 Increased by 25 BJP Got 265 Seats What Will Be Now Gain or Loss

UP Election Result: 2017 में भाजपा का वोट प्रतिशत 25 फीसदी बढ़ा तो 265 सीटों का इजाफा हुआ, इस बार फायदा होगा या नुकसान?

Wed, 09 Mar 2022 11:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 09 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुवार को आने वाले नतीजे में किसे कितनी सीटें मिलेंगी ये तय हो जाएगा। इसके साथ ही ये देखना भी दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के वोट शेयर में कितना नफा-नुकसान हुआ।
loader
UP Elections 2022 Result BJP Vote Percentage in 2017 Increased by 25 BJP Got 265 Seats What Will Be Now Gain or Loss
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजे गुरुवार आएंगे। इसके साथ ही ये तय हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। कहां सत्ता परिवर्तन होगा और कहां मौजूदा सरकार की फिर से वापसी होगी। मतगणना से पहले सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की हो रही है। आइये समझते हैं कि बीते दो चुनाव में यहां वोट फीसदी में कितना इजाफा या कमी होने पर पार्टियों की सीटें कितनी बढ़ीं या घटीं थीं। 


गुरुवार को आने वाले नतीजे में किसे कितनी सीटें मिलेंगी ये तय हो जाएगा। इसके साथ ही ये देखना भी दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के वोट शेयर में कितना नफा-नुकसान हुआ। दोपहर दो बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। बीते चुनावों की बात करें तो 2017 में यूपी में भाजपा ने 40 फीसदी वोट हासिल करके सरकार बनाई थी। 2012 के मुकाबले भाजपा के वोटों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ था। 

  
2017 में भाजपा का वोट 25 फीसदी बढ़ा
भारतीय जनता पार्टी को 2012 में 15 फीसदी वोट मिले थे। 2017 में उसका वोट प्रतिशत बढ़कर 40 फीसदी हो गया। वोट फीसदी में 25 प्रतिशत के इजाफे से भाजपा को 265 सीटों का फायदा हुआ। 2012 में उसे 47 सीटें मिलीं थीं, जो 2017 में बढ़कर 312 हो गईं। 

सात फीसदी वोट कम होने पर सत्ता से बाहर हो गई थी सपा
समाजवादी पार्टी को 2012 में 29.2 फीसदी वोट मिले थे। सपा 224 सीटों के साथ सत्ता में आई थी। 2017 में सपा के वोट शेयर में सात फीसदी से ज्यादा की कमी हुई। पार्टी का वोट शेयर घटकर 22 फीसदी रह गया। सात फीसदी वोट कम होने पर सपा की सीटों में 177 सीटों की कमी हो गई। 

बसपा को वोट शेयर में 3.5 फीसदी की कमी हुई, सीटें एक चौथाई हो गई
बहुजन समाज पार्टी को 2012 में 25.9 फीसदी वोट मिले थे। पार्टी 80 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं, 2017 में बसपा को वोट शेयर घटकर 22.4 फीसदी रह गया। वोट शेयर में साढ़े तीन फीसदी की कमी होने पर बसपा की सीटों में 61 सीटों की कमी हुई।
 

2017 में किसे कितने फीसदी वोट मिले 

 

पार्टी

सीटें

वोट प्रतिशत

भाजपा

312

40

सपा

47

22

बसपा

19

22.4

अपना दल

9

1

कांग्रेस

7

6.3

निर्दलीय

3

2.6

अन्य

6

5.7

 

2012 में किसे कितने फीसदी वोट मिले

पार्टी

सीटें

वोट प्रतिशत

सपा

224

29.2

बसपा

80

25.9

भाजपा

47

15

कांग्रेस

28

11.6

रालोद

9

2.3

निर्दलीय

6

4.1

अन्य

9

11.9


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed