फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Phase 2 Richest Candidates 260 Crorepati Candidates Out of 584 Candidates

UP Elections 2022 Phase 2: दूसरे चरण में 260 प्रत्याशी हैं करोड़पति, तीन के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, जानें टॉप-10 को

Mon, 14 Feb 2022 07:23 AM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 14 Feb 2022 07:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। नौ जिलों की 55 सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन जिलों में चुनाव है, उनमें अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं शामिल है।

विज्ञापन
UP Elections 2022 Phase 2 Richest Candidates 260 Crorepati Candidates Out of 584 Candidates
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए मैदान में दावा ठोक रहे 586 उम्मीदवारों में से 260 यानी 45% करोड़पति हैं। इनके पास औसतन संपत्ति 4.11 करोड़ रुपये है। आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 96 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। दो से पांच करोड़ के बीच जिन प्रत्याशियों की संपत्ति है, उनकी संख्या 90 है। 147 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। 155 प्रत्याशियों के पास 10 से 50 लाख और 96 प्रत्याशियों के पास 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति है। तीन प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। पढ़िए टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है?
विज्ञापन


पहले जान लीजिए किस पार्टी में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार?
पार्टी   करोड़पति उम्मीदवार (%)
भाजपा 98 
समाजवादी पार्टी 92
बसपा 84
आरएलडी 67
कांग्रेस 57
आम आदमी पार्टी 33

सपा इस मामले में आगे
भले ही सबसे ज्यादा करोड़पति भाजपा में हैं, लेकिन कुल उम्मीदवारों की औसत संपत्ति के मामले में समाजवादी पार्टी आगे है। सपा के 52 करोड़पति प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 11.26 करोड़ रुपये है, वहीं भाजपा के 53 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 9.95 करोड़ रुपये है। कांग्रेस के 54 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 8.20 करोड़ रुपये, आरएलडी के तीन प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 6.20 करोड़ रुपये है। बसपा के 55 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 5.74 करोड़ रुपये और आम आदमी के 49 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.60 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

दूसरे चरण के टॉप-10 अमीर प्रत्याशी

UP Elections 2022 Phase 2 Richest Candidates 260 Crorepati Candidates Out of 584 Candidates
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी। - फोटो : अमर उजाला
1. नवाब काजिम अली खान (कांग्रेस) : रामपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नवाब काजिम अली खान उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के 586 प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। काजिम के पास कुल 296 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें 2.20 करोड़ रुपये की चल और 294 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रामपुर के नवाब खानदान के वारिस नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां की उम्र करीब 61 साल है। काजिम के पांच बैंक खाते हैं। इसमें करीब एक लाख 20 हजार रुपए जमा हैं। 

2. सुप्रिया ऐरन (समाजवादी पार्टी) : बरेली कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं सुप्रिया एरन महिला प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा अमीर हैं, जबकि ओवरऑल अमीर प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। सुप्रिया के पास कुल 157 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 10.16 करोड़ रुपये की चल और 147 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। सुप्रिया ऐरन के नाम कोई वाहन नहीं है, लेकिन उनके पति प्रवीण सिंह ऐरन के पास दो ट्रैक्टर और एक ऑडी क्यू 7, मसर्डीज, एसयूबी का होना दर्शाया गया है।

3. देवेंद्र नागपाल (भाजपा) : अमरोहा की नौगांवा सादात सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र नागपाल अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। देवेंद्र के पास कुल 140 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 45 करोड़ रुपये की चल और 95 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 

4. कुणाल सिंह (राष्ट्रीय परिवर्तन दल) : बदायूं के सहसवान सीट से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुणाल सिंह अमीर प्रत्याशियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। कुणाल के पास कुल 88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 27 करोड़ रुपये की चल और 60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

5. रईस अहमद (समाजवादी पार्टी) : बदायूं सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे रईस अहमद को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। रईस अमीर प्रत्याशियों की सूची में पांचवे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 73 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 11 करोड़ रुपये की चल और 62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

6. मोहम्मद नसीर (समाजवादी पार्टी) : मुरादाबाद की ग्रामीण विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद नसीर छठे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। नसीर के पास कुल 60 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें एक करोड़ रुपये की चल और 59 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। 

7. राजा भारतेंद्र सिंह (भाजपा) : बिजनौर की नजीबाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजा भारतेंद्र सिंह अमीरों की सूची में सातवें नंबर पर हैं। भारतेंद्र के पास कुल 48 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 49 लाख रुपये चल और 48.11 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 

8. योगेश कुमार (बसपा) : बरेली की भोजीपुरा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार योगेश कुमार अमीर प्रत्याशियों की सूची में आठवें नंबर पर हैं। योगेश दूसरे चरण के टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों में बसपा के इकलौते प्रत्याशी हैं। उनके पास कुल 47 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

9. अमित खंडेलवाल (जन शक्ति एकता पार्टी) : बरेली सीट से चुनावी मैदान में उतरे अमित खंडेलवाल के पास 42 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अमित जन शक्ति एकता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

10. योगेश दहिया (आप) : सहारनपुर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश दहिया अमीर प्रत्याशियों की सूची में 10वें नंबर पर हैं। योगेश के पास कुल 35 करोड़ रुपये की संपत्ति है। टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में आम आदमी पार्टी के इकलौते प्रत्याशी योगेश ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed