फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election Result Kaushambi District Sirathu Chail Manjhanpur SP candidates leading

UP Election Result: उप मुख्यमंत्री मौर्य के जिले की तीनों सीटों पर सपा आगे, पढ़िए क्या कह रहे हैं अब तक के रुझान

Thu, 10 Mar 2022 12:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 10 Mar 2022 12:03 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव की अभी तक की मतगणना तो भाजपा के पक्ष में जा रही है लेकिन राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर सपा बढ़त बनाए हुए है।

विज्ञापन
UP Election Result Kaushambi District Sirathu Chail Manjhanpur SP candidates leading
पीछे चल रहे हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश में रुझान एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनते हुए दिखा रहे हैं। लेकिन, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जिले कौशांबी की तीनों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। खुद सिराथू से चुनाव लड़ रहे मौर्य भी सपा की पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे हैं। पल्लवी 455 वोट से आगे चल रही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा मंझनपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज भी 1340 वोटों से भाजपा के उम्मीदवार लाल बहादुर से आगे चल रहे हैं। जिले की चायल विधानसभा सीट से भी सपा की पूजा पाल 575 वोट से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा के शीतला प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सपा के उम्मीदवार वाचस्पति को 26 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। मंझनपुर विधानसभा सीट पर साल 2017 के चुनाव में भाजपा के लाल बहादुर ने 92,818 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। सपा के इंद्रजीत सरोज 88,658 वोटों से दूसरे स्थान पर रह गए थे। छैल विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा के संजय कुमार 85713 वोटों से जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed