{"_id":"6aeba6a6de5e8eca48026063","slug":"up-deepotsav-begins-today-in-ayodhya-a-glimpse-of-international-culture-to-be-on-display-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक; पांच दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक; पांच दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग
Thu, 05 Nov 2026 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:13 AM IST
सार
सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी सज-धजकर दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी सज-धजकर दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार है। बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज होगा और अयोध्या दीपों के साथ रामकथा, लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम की साक्षी बनेगी।
विज्ञापन
इस बार दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक भी दिखेगी। पांच देशों की रामलीला मंडलियां प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगी। वहीं, विभिन्न राज्यों के कलाकार लोक परंपराओं, वेशभूषा, नृत्य व संगीत से सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
रामनगरी की गलियों से लेकर प्रमुख आयोजन स्थलों तक उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाए जाने हैं। घाटों पर दीप बिछाए जा रहे हैं। सात नवंबर को दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इस दिन राम की पैड़ी के घाट लाखों दीपों से जगमगाएंगे। दीप सजाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व कर्मचारी जुटे हैं। बृहस्पतिवार से लेजर शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर रामभक्तों को भेजा जा रहा शुभकामना संदेश
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को दिवाली पर शुभकामना संदेश और आभार-पत्र भेजा जा रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा रहे संदेश के साथ पीडीएफ प्रारूप में पत्र भी संलग्न है।