फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election Result 2022 Victory Margin Votes Some Lost by 203 and 217 Votes 15 Candidate Lost Less Than 1000 Vote Margin

यूपी चुनाव: बेनी वर्मा के बेटे से लेकर धर्म सिंह सैनी तक, 15 नेता जो महज कुछ वोटों से हार गए

Fri, 11 Mar 2022 03:02 PM IST
Jaidev Singh जयदेव सिंह
Updated Fri, 11 Mar 2022 03:02 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे और सपा उम्मीदवार राकेश वर्मा महज 217  वोट से हार गए। योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी को 315 वोट से शिकस्त मिली।

विज्ञापन
UP Election Result 2022 Victory Margin Votes Some Lost by 203 and 217 Votes 15 Candidate Lost Less Than 1000 Vote Margin
यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों में 15 सीटों पर जीत-हार का अंतर एक हजार से कम का रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर जीत हार का अंतर 500 से कम तो 15 सीटों पर एक हजार से कम रहा। इनमें से आठ सीटों पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी निषाद पार्टी को जीत मिली। वहीं, छह सीटों पर सपा उम्मीदवार को जीत मिली। जिन 11 सीटों पर जीत हार का अंतर 500 से कम रहा। उनमें से सात पर भाजपा और चार सीट पर सपा उम्मीदवारों को जीत मिली। 

विज्ञापन

धामपुर सीट पर 203 तो कुर्सी सीट पर 217 वोट से हारे सपा उम्मीदवार
बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर भाजपा के अशोक कुमार राणा 203 वोट से जीते। उन्होंने सपा के नईमुल हसन को हराया। वहीं, बाराबंकी जिले की कुर्सी सीट पर भाजपा के सकेंद्र प्रताप महज 217 वोट से जीत सके। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे और सपा उम्मीदवार राकेश वर्मा को हराया। 

विज्ञापन

इस चुनाव में छह सीटों पर जीत हार का अंतर दो सौ से तीन सौ के बीच रहा। धामपुर और कुर्सी के अलावा नहटौर में भी भाजपा उम्मीदवार ओम कुमार को महज 258 वोट से जीत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के तीन उम्मीदवार तीन सौ से कम अंतर से जीते
यूपी चुनाव में कुल छह उम्मीदवार तीन सौ से कम अंतर से जीते। इनमें तीन भाजपा तो तीन सपा के थे। बिजनौर जिले की चांदपुर सीट से सपा के स्वामी ओमवेश ने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 वोट से हराया। वहीं, बाराबंकी जिले की रामनगर सीट से सपा के फरीद महफूज किदवई जीते। उन्होंने मौजूदा विधायक और भाजपा उम्मीदवार शरद अवस्थी को 261 वोट से हराया। सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट इस बार भी भाजपा के खाते में गई। यहां सपा के ताहिर खान महज 269 वोट से जीते। 

पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी महज 315 वोट से हारे  
चुनाव से ऐन पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले धर्म सिंह सैनी भी हार गए। योगी सरकार में मंत्री रहे सैनी को भाजपा के मुकेश चौधरी ने हराया। लगातार चार बार विधायक रहे सैनी को महज 315 वोट से हार का मुंह देखना पड़ना। 

योगी सरकार के मंत्री बलदेव औलख भी हारते-हारते जीते
योगी सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख बिलासपुर सीट से जीतने में सफल रहे। उन्होंने सपा के अमरजीत सिंह को 269 वोट से हराया। रामपुर जिले में बिलासपुर के अलावा भाजपा को मिलक सीट पर भी जीत मिली। यहां भाजपा की राजबाला सिंह ने सपा के विजय सिंह को 5,912 वोट से हराया। जिले की रामपुर, स्वार और चमरौआ सीट सपा के खाते में गई। रामपुर से आजम खान, स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और चमरौआ से नसीर अहमद खान फिर से जीते। 

रालोद को दो सीटों पर मिली हजार वोट से कम अंदर से हार
आठ सीटें जीतने वाली जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को दो सीटों पर करीबी हार का सामना करना पड़ा। इनमें नहटौर और बड़ौत सीटें शामिल हैं। बड़ौत में रालोद उम्मीदवार जयवीर महज 315 वोट से हार गए। वहीं, नहटौर से रालोद के मुंशी राम को मात्र 258 वोट से हार का सामना करना पड़ा। 

 

सीट

विजेता (पार्टी)

हारे उम्मीदवार

अंतर

धामपुर

अशोक कुमार राणा (भाजपा)

नईमुल हसन (सपा)

203

कुर्सी

सकेंद्र प्रताप (भाजपा)

राकेश वर्मा (सपा)

217

चांदपुर

स्वामी ओमवेश (सपा)

कमलेश सैनी (भाजपा)

234

नहटौर

ओम कुमार (भाजपा)

मुंशी राम (रालोद)

258

राम नगर

फरीद महफूज किदवई (सपा)

शरद कुमार अवस्थी (भाजपा)

261

इसौली

मोहम्मद ताहिर खान (सपा)

ओम प्रकाश पांडेय (भाजपा)

269

बिलासपुर

बलदेव सिंह औलख (भाजपा)

अमरजीत सिंह (सपा)

307

नकुड़

मुकेश चौधरी (भाजपा)

धर्म सिंह सैनी (सपा)

315

बड़ौत

कृष्ण पाल मलिक (भाजपा)

जयवीर (रालोद)

315

कटरा

वीर विक्रम सिंह (भाजपा)

राजेश यादव (सपा)

357

दिबियापुर

प्रदीप कुमार यादव (सपा)

लाखन सिंह राजपूत (भाजपा)

473

शाहगंज

रमेश (निषाद पार्टी)

शैलेन्द्र यादव 'ललई' (सपा)

719

डुमरियागंज

सैयदा खतून (सपा)

राघवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)

771

मुरादाबाद शहर

रितेश कुमार (भाजपा)

मोहम्मद यूसुफ अंसारी (सपा)

782

जसराना

सचिन यादव (सपा)

मानवेन्द्र प्रताप सिंह (भाजपा)

836


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed