फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election result 2022 situation of women candidates fielded by congress all you need to know in Hindi

UP Election Result 2022: कांग्रेस ने 36 फीसदी सीटों पर महिलाओं को बनाया था उम्मीदवार, पढ़िए कैसी है इनकी स्थिति

Thu, 10 Mar 2022 12:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 10 Mar 2022 12:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं के बीच अपना वोटबैंक बढ़ाने के लिए टिकट देने में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी थी। पार्टी ने करीब 36 फीसदी महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, अभी तक की मतगणना में कांग्रेस की इस कोशिश का कुछ परिणाम निकलता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
UP Election result 2022 situation of women candidates fielded by congress all you need to know in Hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नई पहल करते हुए 36 फीसदी से अधिक सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी रथ की कमान मुख्य रूप से प्रियंका गांधी ने संभाली थी और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देते हुए उन्होंने वादा किया था कि महिला प्रत्याशियों को टिकट देने में प्रमुखता दी जाएगी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 400 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से लगभग 36 फीसदी महिलाएं हैं। अब गुरुवार को मतगणना की शुरुआत होने के साथ रुझान सामने आने लगे हैं। जानिए कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों की क्या स्थिति है, कौन जीत की ओर है, कौन हार की ओर बढ़ रही हैं और किनकी जमानत तक जब्त हो गई।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सभी महिला उम्मीदवार पीछे चल रही हैं। इस बार के चुनाव में प्रदेश में सबसे अधिक महिलाओं ने चुनाव लड़ा। सभी पार्टियों ने कुल मिलाकर 271 महिलाओं को टिकट दिया था। भाजपा और सपा के गठबंधन ने 11-11 फीसदी महिला प्रत्याशी उतारे और बसपा ने आठ फीसदी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिला उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त होने के आसार
कांग्रेस की जिन महिला नेताओं की जमानत जब्त हो सकती है उनमें स्याना विधानसभा सीट से पूनम, उन्नाव विधानसभा से आशा सिंह, कल्याणपुर विधानसभा से नेहा तिवारी और हस्तिनापुर से अर्चना गौतम जैसे उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर शहरी विधानसभा सीट से चेतना पांडेय, चित्रकूट विधानसभा से निर्मला भी इसी लिस्ट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed