{"_id":"57b4a6134f1c1ba2506ebbac","slug":"up-election-congress-to-roadshow-in-66-distric-in-49-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: 49 दिन में 66 जिलों को मथेगी कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: 49 दिन में 66 जिलों को मथेगी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के 21 अगस्त से शुरू होने वाले प्रचार अभियान के तहत 49 दिन में 66 जिलों को मथने की रणनीति तय की गई है। दो टीम 33-33 जनपदों में दस्तक देगी। यह अभियान 9 अक्तूबर तक चलेगा। पार्टी ने सीनियर नेताओं की टीम बनाई है। यात्रा का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ना और पार्टी की नीतियों को बताना है।
बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर, समन्वय समिति अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रचार समिति अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। आजाद ने बताया कि अभियान की पहली टीम कांग्रेस में शीला दीक्षित, संजय सिंह, श्रीप्रकाश जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जफर अली नकवी, भगवती प्रसाद चौधरी, अब्दुल मन्नान अंसारी की अगुवाई में लखनऊ, बाराबंकी, बहराइट, गोरखपुर, कुशईनगर, महाराजगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेड़करनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, संदरविदासनगर, मिर्जापूर, सौनभद्र, सीतापुर, लखीमपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अलीगढ़, कासगंज, संभव, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरेंया, इटावा, पीलीभीत जनपदों में यात्रा जाएगी।
आजाद ने बताया कि दूसरी टीम में प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, पीएल पूनिया, राजाराम पाल, राम अक्षय प्रसाद, संतोष सिंह, लालचंद निषाद लखनऊ, फिरोजाबाद, सुलतानपुर, अमेठी, संतकबीरनर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, श्रावस्ती, चंदौली, बलरामपुर, गौंडा, फतेहपुर, बांदा, उन्नाव, कानपुर देहात, जीबीनगर, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मथुरा, हाथरस, एटा, फरूखाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महौबा, चित्रकूट जनपदों में यात्रा लेकर जाएंगे। गुलाम नबी आजाद दोनों यात्राओं में कुछ कुछ जगह पर शामिल होंते रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने तय किया है कि कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं को यात्रा से जोड़ने के लिए बीच बीच में अन्य नेताओं को शामिल किया जाता रहेगा। पार्टी की तैयारी है कि हर हाल में पहले चरण की तरह कामयाबी मिले।