{"_id":"6b065430010d88de100fb291","slug":"up-election-2027-rld-eyes-35-40-seats-jayant-chaudhary-targets-jat-gurjar-dalit-and-muslim-voters-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 35 से 40 सीटों पर दावेदारी पेश करेगा रालोद, जाट-गुर्जर और दलित-मुस्लिम समीकरण साधने में जुटे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 35 से 40 सीटों पर दावेदारी पेश करेगा रालोद, जाट-गुर्जर और दलित-मुस्लिम समीकरण साधने में जुटे जयंत चौधरी
Wed, 25 Nov 2026 09:11 AM IST
Sharukh Khan
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:11 AM IST
सार
राष्ट्रीय लोकदल पारंपरिक जनाधार को विस्तार की तैयारी कर रहा है। रालोद नई सोशल इंजीनियरिंग की तैयारी में है। पार्टी 35 से 40 सीटों पर दावेदारी पेश करेगा। जयंत चौधरी जाट-गुर्जर और दलित-मुस्लिम समीकरण साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन
UP Election 2027
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी यूपी में अपने पारंपरिक जनाधार को विस्तार देने के लिए नई सोशल इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है। रालोद की नजर खासतौर पर गुर्जर समाज को अपने साथ जोड़ने पर है। इसके तहत महान स्वतंत्रता सेनानी और किसान नेता विजय सिंह पथिक के नाम और उनके योगदान को सामाजिक-राजनीतिक अभियानों का आधार बनाने की योजना है।
इसके लिए पार्टी उनकी जयंती 27 फरवरी को मेरठ के मवाना में बड़ी रैली करेगी। बुलंदशहर के गुर्जर परिवार में जन्मे और बिजौलिया किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले विजय सिंह पथिक का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इतिहास और गुर्जर समाज में काफी सम्मान है।
पिछले कुछ महीनों में नोएडा सहित कई कार्यक्रमों में जयंत चौधरी विजय सिंह पथिक के संघर्ष और किसान हितों से जुड़े कार्यों का जिक्र कर चुके हैं। पार्टी आने वाले समय में जनसभाओं और सामाजिक संवाद के जरिये पधिक की विरासत को प्रमुखता से उठाएगी। उनके नाम पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए पार्टी उनकी जयंती 27 फरवरी को मेरठ के मवाना में बड़ी रैली करेगी। बुलंदशहर के गुर्जर परिवार में जन्मे और बिजौलिया किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले विजय सिंह पथिक का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इतिहास और गुर्जर समाज में काफी सम्मान है।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में नोएडा सहित कई कार्यक्रमों में जयंत चौधरी विजय सिंह पथिक के संघर्ष और किसान हितों से जुड़े कार्यों का जिक्र कर चुके हैं। पार्टी आने वाले समय में जनसभाओं और सामाजिक संवाद के जरिये पधिक की विरासत को प्रमुखता से उठाएगी। उनके नाम पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
जयंत चौधरी की छवि को विस्तार देने की योजना
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पार्टी की छवि को केवल जाट राजनीति तक सीमित न रखकर उसे विस्तार देना चाहते हैं। इसी कड़ी में पार्टी जाट, गुर्जर, दलित और मुस्लिम समीकरण पर काम करने जा रही है।
हाल ही में मेरठ में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन और दिल्ली में गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों के साथ हुई जयंत चौधरी की बैठक इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा है। हालांकि गुर्जर समाज में पैठ बढ़ाने के लिए रालोद को सपा से भी चुनौती मिल सकती है।
गांव-गांव 10 सदस्यीय टीमें
एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने और 2024 के लोकसभा चुनाव में बागपत व बिजनौर सीटें जीतने के बाद, रालोद अब यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी स्वतंत्रसंगठनात्मक ताकत बढ़ाने में जुटी है।
35 से 40 सीटों पर दावेदारी पेश कर सकती है पार्टी
पार्टी गांव स्तर पर सीधे संवाद के लिए 10-10 सदस्यों की विशेष टीमें तैयार कर रही है। रालोद आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत 35 से 40 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।
उसका कहना कि गठबंधन को लेकर बात चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की सक्रियता और सपा के पीडीए समीकरण के जवाब में जयंत चौधरी का यह ताजा दांव और गुर्जर समाज को साधने की कवायद विधानसभा चुनाव में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।
