UP Election Phase 3: शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी मतदान, जानें 2017 के मुकाबले कितना बदला ट्रेंड?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों में मतदान हो रहा है। शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा ललितपुर के महरौनी विधानसभा सीट पर मतदान हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ललितपुर जिले में सबसे ज्यादा 67.37 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम 50.88 फीसदी वोटिंग कानपुर नगर में हुई है। जिन 59 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान हुआ, उनमें 2017 में 62.36 फीसदी वोट पड़े थे।
किस जिले में कितना मतदान
|
जिला |
2017 में वोट प्रतिशत |
2022 में वोट प्रतिशत
|
|
हाथरस |
63.08% |
58.95% |
|
फिरोजाबाद |
66.12% |
57.35% |
|
कासगंज |
62.77% |
59.18% |
|
एटा |
64.68% |
63.55% |
|
मैनपुरी |
59.65% |
60.82% |
|
फर्रुखाबाद |
59.88% |
54.55% |
|
कन्नौज |
63.37% |
60.20% |
|
इटावा |
60.11% |
58.33% |
|
औरैया |
60.43% |
57.42% |
|
कानपुर देहात |
62.73% |
58.50% |
|
कानपुर नगर |
57.65% |
50.88% |
|
जालौन |
60.60% |
53.87% |
|
झांसी |
66.33% |
57.52% |
|
ललितपुर |
72.05% |
67.37% |
|
हमीरपुर |
63.39% |
57.89% |
|
महोबा |
66.15% |
62.01% |
|
कुल |
62.36% |
57.58% |
किस सीट पर कितना मतदान
आर्य नगर सीट पर पांच बजे तक सबसे कम मतदान हुआ। यहां 47 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सबसे ज्यादा महरौनी सीट पर 67.50 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यानी 2017 में सबसे ज्यादा 74.16 फीसदी मतदान महरौनी सीट पर हुआ था। सबसे कम 52.58 फीसदी मतदान कानपुर छावनी सीट पर हुआ था।