फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: Home Minister Shah and Nadda will hold an important meetings in November after Deepawali amid of upcoming assembly polls

उत्तर प्रदेश चुनाव: दीपावली बाद चुनावी रंग-ढंग में नजर आएगी भाजपा, नवंबर में गृहमंत्री शाह और नड्डा करेंगे अहम बैठक

Thu, 28 Oct 2021 07:15 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:15 PM IST
सार

अमर उजाला को मिली जानकरी के अनुसार, 13 और 14 नवंबर को गृहमंत्री शाह पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे गृह मंत्रालय के भी कार्यक्रम में हिस्सा होंगे। इसके बाद वे 21 और 22 नवंबर को एक फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे...

विज्ञापन
UP Election 2022: Home Minister Shah and Nadda will hold an important meetings in November after Deepawali amid of upcoming assembly polls
गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब पूरी तरह चुनावी अंदाज में आ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी भी राज्य की विकास योजनाओं का ताबड़तोड़ लोकार्पण कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब राज्य में चुनावी कमान अब गृहमंत्री अमित शाह संभालने जा रहे हैं। चुनावी तैयारियों को लेकर शाह आगामी 29 अक्तूबर को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वे भाजपा के मेगा सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे और पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति भी तैयार करेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकरी के अनुसार, दीपावली बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के यूपी दौरे शुरू होंगे। दोनों नेता संगठन के आला नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और चुनावी रणनीति का खाका तैयार करेंगे। 13 और 14 नवंबर को गृहमंत्री शाह पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे गृह मंत्रालय के भी कार्यक्रम में हिस्सा होंगे। इसके बाद वे 21 और 22 नवंबर को एक फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। इसके दौरान वे राजधानी लखनऊ के कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

राज्यभर में 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

29 अक्तूबर को गृहमंत्री शाह सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी ने इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यभर में पार्टी ने 1.5 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी के समय भाजपा के राज्य में 2.3 करोड़ कार्यकर्ता हैं। पार्टी सदस्यता अभियान के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह विशेष शिविर लगाएगी। सांसद, उत्तर प्रदेश के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी अभियान का नेतृत्व और पर्यवेक्षण करेंगे। इस दौरान भाजपा केंद्र और राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों के पास पहुंचने की कोशिश करेगी और उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा इसके पहले अमित शाह की अगुवाई में ही यूपी में खोए जनाधार को वापस लाने में सफल रही थी। अमित शाह 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रभारी रहते भाजपा भाजपा को जीत दिलाने में सफल रहे थे, तो 2017 के विधानसभा चुनाव में बतौर पार्टी अध्यक्ष रहते भाजपा का सत्ता से 15 साल दूर रहने का वनवास भी खत्म कराया था। 2017 के चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 325 सीटें जीतने में सफल रहा था, जिसमें पार्टी ने अकेले 312 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed