फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Aamit Shah and Yogi Adityanath to Release BJP Manifesto Lok Kalyan Sankalp Patra on Sunday

UP Chunav 2022: अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र, सीएम समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

Sun, 06 Feb 2022 08:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 06 Feb 2022 08:38 AM IST
सार

भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए 15 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की ओर से आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे गए थे।

विज्ञापन
UP Election 2022 Aamit Shah and Yogi Adityanath to Release BJP Manifesto Lok Kalyan Sankalp Patra on Sunday
अमित शाह - लोक कल्याण संकल्प पत्र - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र रविवार को लखनऊ में जारी किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संकल्प पत्र जारी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर,  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना  सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए 15 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की ओर से आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि यूपी नंबर-1 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे। इसके साथ ही मिस्ड काल और ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 में जारी किए गए संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को चरितार्थ किया था। हमने जो कहा है वह किया है। इस बार ‘सोच ईमानदार, काम असरदार और यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार’ की थीम पर फिर से जनता के बीच अपने असरदार काम को लेकर दोबारा आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में बनी थी समिति

उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में बनाई गई संकल्प पत्र समिति ने प्रदेश भर से विभिन्न माध्यमों से आए सुझावों को एकत्र कर जन हितैषी आकांक्षाओं का संकलन किया गया है। जिसका अनावरण गृहमंत्री अमित शाह रविवार को करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र को लेकर फिर हम जनता के बीच जाएंगे और प्रदेश की जनता से दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का आशीर्वाद लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed