{"_id":"224eda2584d47ad0ef02f4f6f78c173e","slug":"up-dig-marriage-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दूसरी शादी की तारीख पर भी फंस रहे डीआईजी पंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दूसरी शादी की तारीख पर भी फंस रहे डीआईजी पंडा
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डीआईजी एके पंडा दूसरी शादी की तारीख पर भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जो तारीख बताई है उस पर पहली पत्नी ने आपत्ति दर्ज करा दी। कहा गया है कि बगैर तलाक लिए दूसरी शादी अवैध है। जबकि डीआईजी ने कहा है कि उस समय तक कोर्ट का फैसला आ चुका था।
अब शादी की तारीख को लेकर प्रमाण मांगा जा रहा है। मेरठ रेंज के डीआईजी जेल एके पंडा विभागीय कार्रवाई में घिरते नजर आ रहे हैं। दूसरी शादी से शुरू हुए विवाद की जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन
शासन ने अकादमी के डायरेक्टर एडीजी एके जैन को विभागीय कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी बनाया है। सोमवार को डीआईजी एके पंडा और उनकी दोनों पत्नियां यहां पहुंचीं। तीनों के बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन
डीआईजी तो कह रहे हैं कि उन्होंने दूसरी शादी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद की थी। जबकि पहली पत्नी का कहना था कि उस समय तक तलाक नहीं हुआ था।