फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP CM Yogi Adityanath attaked On Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav

CM Yogi: 'ये बाबर और औरंगजेब की करते हैं पूजा, जिन्ना को मानते हैं आदर्श', अखिलेश यादव पर सीएम योगी का पलटवार

Wed, 26 Mar 2025 11:47 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Mar 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath attaked On Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav
UP CM Yogi - फोटो : ANI
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 'डबल इंजन एक दूसरे को नमस्ते तक नहीं करते' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने करारा पलटवार किया। सीएम योगी ने कहा कि "ये उनके संस्कार हैं। हम अपनी विरासत, अपने मौजूदा नेतृत्व और अपने पूर्वजों का भी सम्मान करते हैं। लेकिन जिनके आदर्श औरंगजेब हैं, उनका आचरण भी उसी प्रकार का जरूर होगा। 
विज्ञापन


औरंगजेब उनके आदर्श हैं, क्योंकि वो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं। मुंबई से लेकर लखनऊ तक उनके नेता औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं... हम राम, कृष्ण, शिव को आदर्श मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं। उनकी कृपया से उनके अच्छे गुण भी हमारे अंदर समाहित होते हैं। जो औरंगजेब और बाबर को अपना आदर्श मानता होगा, वो गुण भी उनमें देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता के राणा सांगा वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "क्या इतिहास सिर्फ यही लोग जानते हैं जो जिन्ना का महिमामंडन करते हैं?...ये वही लोग हैं जो बाबर, औरंगजेब और जिन्ना  का महिमामंडन करते हैं। देश, भारत की विरासत और भारत के महापुरुषों के प्रति इनके भाव क्या होंगे, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें पलटी मारने में देर नहीं लगेगी...ये लोग महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह के बारे में क्या जानते हैं? औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले और जिन्ना को अपना आदर्श मानने वालों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती..."
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed