फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   up by election 2024 BJP releases a list of candidates for Assembly by-elections in Uttar Pradesh

UP: भाजपा ने उपचुनाव के लिए जारी की सूची, करहल से लड़ेंगे अनुजेश यादव; देखें किसे कहां से मिला टिकट

Thu, 24 Oct 2024 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Oct 2024 12:16 PM IST
सार

भाजपा ने गुरुवार को यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर सात सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। करहल विधानसभा सीट से भाजपा ने अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है। देखें किसे कहां से मिला टिकट

विज्ञापन
up by election 2024 BJP releases a list of candidates for Assembly by-elections in Uttar Pradesh
up by election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने करहल सीट पर लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने अनुजेश यादव को टिकट दिया है। भाजपा ने कानपुर की सीसमऊ और मीरापुर सीट पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
  • कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर 
  • गाजियाबाद से संजीव शर्मा 
  • खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर 
  • करहल से अनुजेश यादव 
  • फूलपुर से दीपक पटेल
  • कटेहरी से धर्मराज निषाद 
  • मझवां से सुचिस्मिता मौर्या
  उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया था। ऐसे में अब नौ सीटों पर ही चुनाव होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव 
यूपी में नौ विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 में अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए। इसके बाद करहल सीट खाली हो गई थी।

मुलायम सिंह यादव के दामाद को घोषित किया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के दामाद और सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

करहल उप चुनाव के बृहस्पतिवार को सुबह भाजपा ने टिकट की घोषणा कर दी। यहां भाजपा का मुकाबला सीधे सैफई परिवार से है। ऐसे में सैफई परिवार के रिश्तेदार को ही भाजपा ने मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने इस बार मुलायम सिंह यादव के दामाद (भतीजी संध्या यादव के पति) अनुजेश प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। 

अनुजेश सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं। धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनुपरी से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अनुजेश भी फिरोजाबाद से इसी कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। 

फिरोजाबाद के गांव भारौल निवासी अनुजेश प्रताप यादव अब सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप से करहल में दो-दो हाथ करेंगे। ऐसे यहां मुकाबला सैफई परिवार और रिश्तेदार के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed