{"_id":"57bac8754f1c1b9663d4fad7","slug":"up-bjp-chief-keshav-prasad-maurya-attacks-on-sp-and-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बीजेपी अध्यक्ष बोले, प्राइवेट कंपनी की तरह चल रहीं सपा-बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बीजेपी अध्यक्ष बोले, प्राइवेट कंपनी की तरह चल रहीं सपा-बसपा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सपा और बसपा पर निशाना साधा है। यूपी के देवरिया में मौर्य ने कहा कि चुनावी दौड़ में भाजपा के मुकाबले सपा और बसपा कोसों दूर हैं और भाजपा से उनका कोई मुकाबला नहीं है।
मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह संचालित हो रही हैं जबकि भाजपा एक सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है, इसमें जो फैसला होगा अपरिवर्तिनीय फैसला होगा। मौर्य ने यूपी की कानून व्यस्था के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था की स्थिति इस हद से नीचे पहुंच गई है कि आए दिन घटनाएं हो रही हैं, बुलंदशहर में मां बेटी के साथ बलात्कार, गाजियाबाद में भाजपा नेता पर गोली चला कर हत्या का प्रयास, बलिया में भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं।

स्वाति सिंह के चुनाव लड़ने पर बोले मौर्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के सबसे असफल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही हैं। बाहरी नेताओं को टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं करेगी। जो दूसरे दलों से आ रहे हैं, उनके बारे में बहुत गहराई से समीक्षा करने के बाद आवश्यकता होगी तो सोचा जायेगा।
दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह के संबंध में मौर्य ने कहा, वह एक संघर्षशील महिला है। भाजपा उनका सम्मान करती है। अभी तक उनका आवेदन नहीं आया है, आवेदन आने पर विचार होगा।
दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह के संबंध में मौर्य ने कहा, वह एक संघर्षशील महिला है। भाजपा उनका सम्मान करती है। अभी तक उनका आवेदन नहीं आया है, आवेदन आने पर विचार होगा।