यूपी चुनाव: मोदी बोले- हम यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे, ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य है
{"_id":"621ef385ff606a449a47ef60","slug":"up-assembly-election-2022-live-updates-6th-phase-election-in-uttar-pradesh-news-in-hindi-2-march-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: मोदी बोले- हम यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे, ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 02 Mar 2022 06:14 PM IST
जयदेव सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: जयदेव सिंह
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:14 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में छठे चरण के चुनाव का प्रचार थम गया है। इस चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। सियासी पार्टियां सातवें चरण के प्रचार में जुट गई हैं। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
06:13 PM, 02-Mar-2022
भाजपा को उत्तर प्रदेश चुनाव का जीतने में होगी काफी मुश्किल: प्रवीण तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव जीतने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने इसकी बड़ी वजह किसानों की नराजगी को बताया है।05:25 PM, 02-Mar-2022
स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले पर बोले अखिलेश यादव
जौनपुर के मछलीशहर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी रैली की। यहां उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले पर कहा कि जब से स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में आए हैं, तब से भाजपा के होश उड़ गए हैं। उनके आने से जो ताकत बढ़ी उससे घबराकर कल उन पर हमला हुआ। उनके साथ जितनी गाड़ियां चल रही थीं उन सब गाड़ियों को तोड़ने का काम किया, बहुत सारे लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
04:59 PM, 02-Mar-2022
इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया: योगी
आजमगढ़ के सगड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने आजमगढ़ ही नहीं, उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने भी पहचान का संकट खड़ा किया था। आजमगढ़ का नौजवान उत्तर प्रदेश के बाहर जाता था तो उसे होटल में कमरा नहीं मिलता था।04:05 PM, 02-Mar-2022
सपा-बसपा के नेताओं ने विदेश भागने के लिए बुकिंग शुरू कर दी: योगी
आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरे चरण से ही रुझान को देखते हुए सपा और बसपा के कई नेताओं ने विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। उनके गुर्गे नेपाल भागने की फिराक में होंगे लेकिन हमने ज्वाइंट पेट्रोलिंग शुरू कर दी है, ये भागने न पाएं इनकी गर्मी यहीं निकालेंगे।03:44 PM, 02-Mar-2022
माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि जो लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि जिन माफियाओं को टिकट दिया गया है, ये माफिया यहीं पर इन गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे।03:42 PM, 02-Mar-2022
दिव्यांग, वृद्ध और असहाय की पेंशन का पैसा भी खा जाते थे परिवारवादी: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग इतने असंवेदनशील हैं कि दिव्यांग, वृद्ध और असहाय की पेंशन का पैसा भी खा जाते थे। आज भी इन लोगों की सोच वही है। इन लोगों की नजर आपके विकास के लिए आए हुए पैसों पर है। इसलिए आपको इन परिवारवादियों से सावधान रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:40 PM, 02-Mar-2022
परिवारवादियों के शासन में गाजीपुर की पहचान माफिया और बाहुबली बन गए: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादियों के शासन में यहां की पहचान माफिया और बाहुबली बन गए थे। ये पहचान बदलने वालों को सजा देने का ये मौका है। आपको वोट देकर सजा देनी है।03:39 PM, 02-Mar-2022
आपका एक-एक वोट घोर परिवारवादियों को करारा जवाब देगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के लिए डबल इंजन सरकार को आपका एक-एक वोट नई ऊर्जा देगा। आपका एक-एक वोट उन घोर परिवारवादियों को भी करारा जवाब देगा, जिन्होंने इस क्षेत्र को इतने दशकों तक विकास से वंचित रखा।03:22 PM, 02-Mar-2022
भ्रष्टाचार को रोकना है तो सिस्टम में बदलाव लाना होगा: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौली में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार को रोकना है तो सिस्टम में बदलाव लाना होगा और ये काम हमारी सरकार ने किया है।03:10 PM, 02-Mar-2022