फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 ghazipur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: गाजीपुर में विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को घेरा, इन मुद्दों पर जमकर हुई बहस

Sun, 12 Dec 2021 05:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Dec 2021 05:42 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 ghazipur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं भाजपा ने भी तगड़ा पलटवार किया। चाय पर चर्चा और युवाओं व महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भाकपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया, जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले भाजपा के नेता हर्षजीत सिंह ने अपने कार्यों को गिनाए। उन्होंने कहा कि जनता के लिए हमने बहुत सारे काम किए हैं। 14 करोड़ शौचालय, उज्ज्वला गैस योजना के तहत हमने 10 करोड़ गैल सिलेंडर बंटवाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 करोड़ 14 लाख गरीबों को आवास दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि रही बात सड़क की तो पूरे उत्तर प्रदेश में फोर लाइन सड़कों जाल बिछाया, एक्सप्रेस वे बनवाया, इस सरकार में रेलवे का दोहरीकरण हुआ, रेलवे का विद्युतीकरण हुआ। गाजीपुर से सब जगह से ट्रेन चली। वहीं, रही बात स्वास्थ्य की बात तो हमने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत करीब 50 परिवार के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता अशोक कुमार बिज ने कहा कि कि उज्ज्वला गैस योजना के तहत जब इन्होंने गैस सिलेंडर बांटे इसकी कीमत दाम 225 रुपये थी और गैस सिलेंडर के दाम 1025 रुपये हो गए हैं। इनके वितरण का नतीजा यह रहा है कि गरीबों के घर गैस सिलेंडर धरा का धरा रह गया, क्योंकि भराने के लिए पैसे ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सपना अखिलेश यादव जी ने देखा था और इसका शिलान्यास भी उन्होंने किया। विकास के रूप में बात करें तो यहां की सड़क को देख लीजिए पता चल जाएगी कि कितना विकास हुआ है। भाजपा ने जवाब देते हुए कहा कि सपा ने केवल सपना देखा था जबकि भातपा सरकार ने इसे पूरा करने का काम किया है। गंगा एक्सप्रेस वे का भी शिलान्यास इसी माह में होगा।

UP Assembly Election 2022 ghazipur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता रविकांत राय ने कहा कि भाजपा की सरकार जुमले की सरकार है। इन्हें केवल धर्म के नाम पर चुनाव लड़ना है। इन्होंने कोई काम नहीं किया है। ये झूठी सरकार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर प्रदेश में मेरी सरकार बनेगी तो 40 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देंगे, लड़कियों को स्कूटी देंगे और किसानों कर्ज माफ करेंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि यहां कि चीनी मिल पिछले कई वर्षों से ठप है। भाजपा वाले शौचालय की बात करते हैं। कोई भी गांव जाकर देख लीजिए कहीं कोई शौचालय नहीं है। इनका 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं' का नारा भी ध्वस्त हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ये केवल हिंदु-मुस्लिम मंदिर-मस्जिद करते रहते हैं। इसके अलावा इनके पास कोई काम नहीं है। विकास के नाम पर कुछ नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बिहार लाल सिंह ने कहा कि हम यहां दिल्ली के मॉडल को लेकर आए हैं। यहां ड्रेनेज सिस्टम का मुद्दा बड़ा। हम यहां की शिक्षा व्यवस्था पर काम करेंगे। यहां की जर्जर अवस्था में पड़ी स्कूलों की व्यवस्था कैसे सुधरे, इस पर काम करेंगे। बिजली मुफ्त देंगे। हमलोग वादे नहीं करते  कि ये देंगे, वो देंगे। हमलोग गारंटी कार्ड बनाकर देते हैं। 

भाजपा ने दिया जवाब 
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। कितने लोगों को स्कूटी दी गई और कितने किसानों का कर्ज माफ हो गया। आम आदमी पार्टी यहां ड्रेनेज की बात करती है दिल्ली में यमुना का क्या हाल है, पिछली छठ में सबने देखा है। सपा के लोग केवल सपना देखते हैं, भाजपा उस सपने को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय 84 हजार करोड़ की केन और बेतवा नदी परियोजना है। इससे 29 लाख किसानों को सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। सरयू नदी परियोजना 1984 से लंबित पड़ी थी, उस समय उसको बनाने में केवल 100 करोड़ रुपये का खर्चा था और अब उसे बनाने में करीब 10 हजार करोड़ रुपये लगेंगे। सपा वालों मे सब चीजों को लंबित रखा और भाजपा ने उसे पूरा करने का काम किया। 

कांग्रेस ने कहा ने कहा कि हमने जो कहा वो किया। हमने राजस्थान और अन्य प्रदेश में स्कूटी व स्मार्टपोन की बात नहीं की थी। हमने केवल यूपी में इसकी घोषणा की है और सरकार बनेगी तो इसे जरूर पूरा करेंगे। कांग्रेस के कार्यकाल में चीनी मिल, कताई मिल खुली थी। राजनाथ सिंह जब प्रदेश के सीएम बने तो उसे बंद कर दिया है। हम खोलते हैं और भाजपा वाले बंद करते हैं। कांग्रेस की सरकार देश का पैसा देश में लगाते हैं और मोदी जी देश का पैसा बनारस में लगाते हैं। सीपीआई के नेता रामबदन सिंह ने कहा कि यह सरकार जुमले की सरकार है।  झूठ बोलती है। इस सरकार में भ्रष्टाचार पहले की तुलना में चौगुना बढ़ गया है। बिजली का निजीकरण हो गया है। बिजली बिल के नाम पर ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है। 

UP Assembly Election 2022 ghazipur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

सीपीआई (एम) के युगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि 2014 में मोदी जी ने कहा था कि दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे। योगी जी बोले थे की 70 लाख रोजगार देंगे। करोड़ों रुपये देक भाजपा विज्ञापन छपवा रही है। नौजवानों के पास कोई रोजगार नहीं है। चार लाख लोगों भी रोजगार नहीं मिला है। मोदी जी देश के सबसे झूठे प्रधानमंत्री है। इस पर भाजपा ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा के कार्यकाल में कितनी नौकरियां मिली थीं सबको पता है। हमने साढ़े चार लाख नौकरियां दी हैं। मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दी थी। बिना पढ़े लिखे लोगों को डिग्रीयां बांटी जा रही थीं। 

समर्थकों ने क्या कहा?

  • एक शख्स ने पूछा हर साल ग्रुप डी की वैकैंसी आती थी और हर दो साल पर लोको पायलट की वैकेंसी आती थी अब कहां आ रही है?
  • सपा समर्थक ने कहा कि 2017 में भाजपा ने बेरोजगारी के आंकड़े को देना बंद कर दिया। आज 45 वर्षों में भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इनसे जब रोजगार मांगने जाते हैं तो ये हिंदु-मुसलमान करने लगते हैं।
  • सपा समर्थक ने कहा कि भाजपा सरकार में जितनी महंगाई बढ़ी है उतना किसी भी सरकार में नहीं बढ़ी थी। 
  • एक ने कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रही है।
  • सपा समर्थक एक महिला ने कहा कि 2022 में योगी जी जा रहे हैं। 
  • भाजपा सरकार में काम केवल कागज पर हो रहा है। 
  • ऐसा विकास न हो कि लोगों के घर के छत तक पानी पहुंच जाए।
  • रौजा में जलभराव की समस्या है. महिला ने कहा 2022 में योगी जी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed